फोर लेन के हिसाब से मिला मुआवजा
जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई लगभग शुरू कर दी गई है। जमीन जितनी हाईवे में जानी है, उसका चिन्हीकरण करते हुए निशान भी लगा दिए गए हैं। ग्राम पंचायत बरई के लेखपाल चेतराम वर्मा ने बताया कि जो जमीन में निशान लगाए गए हैं, वो सिक्स लेन के हिसाब से लगाए गए हैं, लेकिन अभी उनके पास जो नक्शा है, वो सिर्फ फोर लेन के हिसाब से ही जमीन अधिग्रहण का है। सरकार ने बाद में इसके सिक्स लेन होने के मामले में शासनादेश जारी किया है, उसका अभी तक कोई नक्शा नहीं मिला है। इतना जरूर है, कि जो चिन्ह लगाए गए हैं, वो सिक्स लेन के हिसाब से लगाए गए हैं।