10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट लगने से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

लोगों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, मृतक के बच्चों के लिए मुआवजे की मांग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 20 Jul 2018, 1:39 PM IST

current

current

एटा। जिले में आयेदिन करंट लगने से लोगों की मौत हो रही हैं। लेकिन फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले दो दिनों में एटा के बनगाँव में दो लोगों की मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। युवक की मौत से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश का माहौल है।

ये है पूरा मामला
मामला थाना कोतवाली नगर के महाराणा प्रताप नगर का है। जहां कई लोगों के मकान में अचानक करंट आ गया। यहीं एक मकान में 36 साल के विजय नाम का व्यक्ति रहता था। वो सुबह जब अपने घर में पानी की मोटर चलाने के लिए गया तो दीवार में करंट आ रहा था। मोटर चलाने के लिए जैसे ही विजय ने हाथ बढ़ाया तो वो करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक बेटे और एक बेटी का पिता था। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि अगर बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।


लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा

करंट लगने से हुई मौत के बाद क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा है। लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि छह महीने के भीतर यहां एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन बिजली विभाग फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
लोगों की मानें तो कई दिनों से वोल्टेज खराब आ रहे थे जिससे बार बार शॉर्ट सर्किट हो रहा था जिसके कारण कई मकानों में करंट आ रहा था। वहीं बिजली विभाग को मृतक विजय की मौत का जिम्मेदार मानते हुए लोगों ने जाम लगा दिया। परिजनों ने मांग की है मृतक के बच्चों को सरकार से मुआवजा दिया जाए।