ये है मामला
कोतवाली नगर के नगला पोता की रहने वाली युवती के मुताबिक मोहम्मद साजिद नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम के जाल में फंसा लिया, उससे जबरन शारीरिक संबन्ध बनाए। जब पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तब साजिद ने इंकार कर दिया था। इसके बाद युवती ने वर्ष 2017 में उसके खिलाफ कोतवाली नगर में मामला दर्ज करा दिया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक और उसके परिजन युवती पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। उसके भाई को जाने से मारने की धमकी तक दी। जिससे डरकर युवती ने केस वापस ले लिया। दोनों के बीच किसी तरह समझौता कराया गया। इसके बाद धर्म परिवर्तन की शर्त पर निकाह करने के लिए कहा गया। जब युवती ने मना किया तो उससे निकाह के लिए मना कर दिया गया। मजबूरन युवती को धर्म परिवर्तन के लिए तैयार होना पड़ा, इसके बाद दोनों का निकाह करवा दिया गया।