
fraud
एटा। जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर विश्वास करना कठिन है। मामला थाना पिलुआ क्षेत्र के ग्राम मुखरना का है। यहां एक दबंग महिला के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ये महिला पहले तो ग्रामीणों से उधार रुपये मांगती है और रुपये नहीं देने वाले के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा देती है। ये महिला करीब आधा दर्जन लोगों पर ऐसे ही मुकदमे दर्ज करा चुकी है। पुलिस ने इस महिला पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने के मामले में रिपोर्ट भी दर्ज की है लेकिन फिर भी ये महिला लगातार पैसे मांगकर लोगों को परेशान कर रही है। ग्रामीणों ने महिला की हरकतों से परेशान होकर इकट्ठे होकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ये है पूरा मामला
कासगंज के थाना पिलुआ क्षेत्र के ग्राम मुखरना में मंजू नाम की एक महिला पर ग्रामीणों ने आरोप लगाये हैं कि ये महिला ग्रामीणों से रुपये मांगती है और यदि कोई व्यक्ति रुपये देने से मना कर देता है तो उसके खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा देती है। इतना ही नहीं मुकदद्मा दर्ज कराने के बाद फैसला करने के नाम पर लाखों रुपये की मांग भी करती है। ग्रामीणों की मानें तो ये महिला अब तक आधा दर्जन लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा कर उनसे लाखों रुपये ऐंठ चुकी है।
पुलिस ने की महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ताजा मामले में इस महिला ने तीन सगे भाईयों विमलेश, अखिलेश और राहुल पर धारा 452, 376 डी और 307 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसमें पुलिस ने जांच कर पूरे मामले को झूठा साबित करके एक्सपंज करा दिया। जिसके बाद ये महिला पुलिस और ग्रामीणों पर कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने बैठ गई। मामला दर्ज होने के बाद भी ये महिला लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमेे दर्ज करातह रहती है। वहीं अब ये महिला लोगों को आत्महत्या करके मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही है। ग्रामीणों ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
Published on:
07 Aug 2018 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
