जिलाधिकारी डॉक्टर विभा चहल को सूचना मिली थी कि पंचायत चुनाव को लेकर शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जाने की जो सूचना पुलिस की ओर से दी गई है वह आकड़े गलत हैं। वास्तव में कम शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए है। इस शिकायत पर सत्यापन के लिए एडीएम वित्त और राजस्व केशव कुमार एसपी क्राइम राहुल कुमार के साथ कोतवाली देहात पहुंच गए और मालखाना चेक कराने के लिए कहा।