4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के लिए शबनम बनी नेहा, धर्म परिवर्तन के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति

घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए शबनम और उसके प्रेमी ने हाईकोर्ट में शादी के लिए अपील की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 15 Jan 2023, 12:41 PM IST

shaadi.jpg

गाजीपुर की शबनम ने हिंदू बनने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। आवेदन मिलने के बाद ADM ने एक नोटिस जारी की और उस नोटिस को नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया। उसमे लिखा है, “अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो दे सकता है।” समय पूरा होने पर शबनम को हिंदू धर्म का प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।”

हरियाणा में हुई थी पहली मुलाकात
शबनम का प्रेमी एटा के थाना जैथरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह हरियाणा के मानेश्वर में काम करता था। मानेश्वर में ही शबनम अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। वहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

शादी के लिए गए हाईकोर्ट
दोनों के परिवारों को जानकारी हुई तो शादी से मना कर दिया। इसके बाद भी शबनम नहीं मानी। दोनों ने शादी करने के लिए हाईकोर्ट का सहारा लिया। शबनम ने हाईकोर्ट से धर्म बदलने की अनुमति मांगी। इस पर हाईकोर्ट ने DM के पास जाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें-टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, यूपी में दो डॉगी के कराए सात फेरे

शबनम ने DM से धर्म बदलने की मांगी अनुमति
शबनम ने DM को अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट के साथ एप्लीकेशन दिया। इसमें उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाने की बात भी लिखी। DM ने यह मामला ADM को दे दिया। ADM ने शबनम यानी नेहा के नाम से एक नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है, “अगर किसी को इस संबंध में आपत्ति हो तो वह दर्ज करा सकता है।”

समय पूरा होते ही मिलेगा प्रमाण पत्र
नेहा ने बताया, “धर्म बदलने से पहले ही मैं हिंदू धर्म से काफी प्रभावित थी। मुझे दीपावली अच्छा लगता है। इसे मनाने का तरीका भी पसंद है।”

ADM आलोक कुमार ने बतया, “धर्म बदलने के लिए शबनम ने एप्लीकेशन दिया है। उसकी जो प्रक्रिया है वह पूरी की जा रही है। जैसे ही नोटिस का समय पूरा होगा। वैसे ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।”

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश