7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटा
कलयुगी बेटे ने मां को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने भी दुत्कारा, देखें वीडियो
Play video

कलयुगी बेटे ने मां को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने भी दुत्कारा, देखें वीडियो

पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका रमेश नामक लड़का रोजाना शराब पीकर मारपीट करता है, बदमाशों के साथ रहता है
Google source verification

एटा

image

Amit Sharma

Sep 29, 2018

एटा। एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी सगी मां को बेरहमी से पीटने का मामला सामाने आया है। अपनी कोख में नौ महीने तक पालने वाली मां को कलयुगी बेटे ने बेरहमी से पीटा, महिला को गंभीर चोट आई हैं। महिला ने इस संबध में जब थाने में शिकायत की तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और ये कह कर भगा दिया कि खर्चा लेकर आयी हो या नहीं। अब पुलिस ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

रोजाना शराब पीकर करता है मारपीट

पूरा मामला थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही सगी बूढ़ी मां को लाठी डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका रमेश नामक लड़का अराजक है। अपने साथ असामाजिक लोगों को रखता है। मेरे साथ रोजाना शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है जिससे मैं बहुत परेशान हूं।महिला ने कहा कि सुबह मेरे कलयुगी बेटे ने मुझे लाठी डंडों से जमकर पीटा जिससे मुझे गंभीर चोटे आयी हैंं।

पुलिस पर गंभीर आरोप

उन्होंने इलाका पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं आज थाना रिजौर गयी थी तो पुलिस ने मेरी एक नहीं सुनी और मुझसे खर्चे के लिए रुपए मांगे। जिसकी वजह से आज मुझे एसएसपी से शिकायत करनी पड़ी। फ़िलहाल पुलिस अधीक्षक अपराध ने पीड़िता की शिकायत पर इलाका पुलिस को आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं।