2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ खेल रहा था किशोर, अचानक हुआ गायब और फिर…

घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हुए किशोर का शव गांव के पास ही भूसे की झोंपड़ी में पड़ा मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:28 AM IST

Teenager Death

Teenager Death

एटा। घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हुए किशोर का शव गांव के पास ही भूसे की झोंपड़ी में पड़ा मिला। तलाश करते हुए परिजन जब इस झोंपड़ी तक पहुंचे, तो किशोर के शव को देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि किशोर की गला दबाकर हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा 2019 से पहले शिवपाल सिंह यादव का आया बड़ा बयान, बताया भाजपा को पटखनी कैसे देंगे अब

यहां का है मामला
ये मामला नयागांव क्षेत्र के ग्राम नगला सवल का है। यहां के रहने वाले स्व. विजेन्द्र सिंह का 14 वर्षीय नीतू मुहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक वह लापता हो गया। घर पर मौजूद बहन ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव के कुछ लोग गांव के पास स्थित भूसे की झोंपड़ी की ओर से गुजर रहे थे, तो नीतू का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस के साथ परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब किशोर के शव को देखा, तो उनके होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें - पांच दिन तक होटल के कमरे में प्रेमी प्रेमिका का चला रोमांस, छठवें दिन जो हुआ उसे जानकार रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण
लापता नीतू का शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। उसके गले पर चोट का निशान बताया जा रहा है। किशोर की मां रिश्तेदारी में गई हुई थी, जबकि उसके भाई बाहर काम करते हैं। परिजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसओ नयागांव चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें - जल संकट निकल जाने के बाद मिलेगा आपको गंगाजल

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश