5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ATM पर तैनात सिपाही ने व्यापारी की बेटी को फंसाया, SSP ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश

इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव नवलपुरा का रहने वाला सिपाही रामकेशव यादव मुलायम परिवार को अपना रिश्तेदार बताता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Nov 2017, 8:42 AM IST

UP Police

एटा।अलीगंज थाना क्षेत्र की स्टेट बैंक से लापता हुई बीए की छात्रा के पिता ने एक सिपाही पर जबरन बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। अलीगंज थाने में सिपाही के खिलाफ तरीर भी दी है। छात्रा के पिता का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही थाना अलीगंज में सिपाही पर शक होने की सूचना दी थी लेकिन मामला पुलिसकर्मी से जुड़ा होने के कारण कोतवाली अलीगंज प्रभारी ने उस मामले को गम्भीरता नहीं लिया। अब एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्दोश के बाद पुलिस ने पीड़त पिता की तहरीर पर सिपाही रामकेशव यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


मुलायम परिवार से नजदीकी बता सिपाही ने युवती को लिया झांसे में

बताया जा रहा है कि जनपद इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के नवलपुरा गांव का रहने वाला रामकेशव यादव मुलायम परिवार को अपना रिश्तेदार बताता है। सिपाही रामकेशव यादव ने एक बीए की छात्रा को मुलायम परिवार से नजदीकियां बताकर झांसे में ले लिया। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामकेशव यादव कुछ दिनों पहले स्टेट बैंक में ड्यूटी कर रहा था। यहां कस्बे के एक नामी ज्वैलर्स की बेटी अक्सर बैंक का लेन देन करने आया करती थी, तभी उसकी नजर इस ज्वैलर्स की बेटी पर पड़ी और इसको पाने की चाहत उसके मन में जाग गई।


इटावा में युवती के एटीएम से कई बार निकाले रुपए

सिपाही रामकेशव यादव ने किसी तरह युवती को झांसे में ले लिया। रामकेशव की युवती से लगातार फोन पर बात होने लगी। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व युवती दो लाख रुपए बैंक में जमा करने आई थी। शातिर सिपाही इस दौरान ड्यूटी पर तैनात था। आरोप है कि इसी दौरान सिपाही दो लाख रुपए, दो एएटीम कार्ड सहित युवती का अपहरण कर ले गया। जनपद इटावा के कई बैंक एएटीम से कई बार में लगभग दो लाख रुपए भी निकाले जा चुके हैं।


एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

युवती के पिता ने सिपाही पर अपनी बेटी को अपहरण करने का आरोप लगाया है। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरिसिया ने मामले को संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।एसएसपी अखिलेश चौरिसिया ने एएसपी (क्राइम) ओपी सिंह को अपहरण के आरोपी सिपाही रामकेशव यादव की जांच सौंपी है।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश