एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रक्षाबंधन पर पुलिस ने ‘खाकी विद राखी’ नारे के साथ अपनी छवि सुधारने का प्रयास किया। एटा पुलिस की कहानी कुछ और ही है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गैंगरेप पीड़िता को बेइज्जत करते हुए थाने से धक्का मारकर भगा दिया। नाबालिग किशोरी रक्षाबन्धन पर्व पर थाने में खड़ी- खड़ी बेदर्द पुलिस वालों से न्याय की गुहार लगाती रही। संवेदनहीन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। इसके साथ ही डीजीपी के ‘राखी विद खाकी’ के सपने को चकनाचूर कर दिया।