31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधान पर गंभीर आरोप, दर्जन भर पीड़ित पहुंचे एसएसपी दफ्तर

सरकार द्वारा दिये गए पुराने पट्टेदारों से प्रधान द्वारा दस- दस हजार रुपए अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 2:57 PM IST

villagers

प्रधान पर गंभीर आरोप, दर्जन भर पीड़ित पहुंचे एसएसपी दफ्तर

एटा। ग्राम पायनदापुर के प्रधान पर गंभीर आरोप लगे हैं। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव पायनदापुर के अनुसूचित जाति के करीब दर्जनभर लोग एसएसपी पहुंचे, यहां उन्होंने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की। सरकार द्वारा दिये गए पुराने पट्टेदारों से प्रधान द्वारा दस- दस हजार रुपए अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े Double Murder से दहली सुहागनगरी, खून से लथपथ मासूम निकला घर से तब खुला राज

यह भी पढ़ें- योगी के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बेपरवाह स्वास्थ्य विभाग

दरअसल पूरा मामला एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पायनदापुर का है। जहां अनुसूचित जाति के दर्जनभर से ज्यादा किसानों ने ग्राम प्रधान तेजवीर सिंह के ऊपर द्वेश भावना रखते हुए, आबादी वाले पुराने पट्टों से बेदखल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रधान तेजवीर सिंह और उसका भाई रघुवीर पीड़ितों से 10000/ रुपए प्रति डेसीमल आबादी की भूमि पर रुपए माँग कर रहा है। धमकी देता है कि रुपए नहीं दिए तो मैं तुम्हारे घर गिरवा दूंगा।

वर्जन

वहीं एएसपी संजय कुमार ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले के बारे में एसडीएम को बता दिया गया है, जांच में मामला सही पाया जाएगा तो दोशियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश