1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला प्रधान की दबंगई का किस्सा सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे, अब तमंचे से मारी गोली

भागवत कथा में शराब पीने से रोका तो गोली मारी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Jun 2019, 9:32 AM IST

Woman pradhan

Woman pradhan

एटा। एटा के देहात कोतवाली के बहादुरगढ़ में महिला प्रधान की खुली गुंडई का मामला सामने आया है। दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद दबंग महिला प्रधान सुनीता देवी और उनके गुर्गों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रधान को अवैध तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - ट्विंकल हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की आंखें निकालीं, हाथ जड़ से उखाड़ा, पढ़िए दिल दहला देने वाला पूरा घटनाक्रम...

शराब पीने का विरोध किया था
बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व गांव में भागवत कथा के दौरान प्रधान पक्ष के लोग शराब पी रहे थे। इसका वहीं के रहने वाले मुकेश नाम के ग्रामीण ने विरोध किया था। शनिवार को जब मुकेश गांव से निकल रहा था, तभी महिला प्रधान और उनके साथियों ने मुकेश को रोक लिया। कहासुनी के बाद बढ़ते विवाद के दौरान ही महिला प्रधान सुनीता देवी ने तमंचे से फायर करते हुए सीधे गोली मार दी। गोली मुकेश को जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन ग्रामीणों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सकी हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - यदि आपका बीपी हाई रहता है तो किडनी की जांच जरूर करा लें, आप पर मडरा रहा ये बड़ा खतरा...

प्रधान तमंचे के साथ गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रधान को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। महिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग महिला प्रधान का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वो दबंगई की कई बार घटना कर चुकी थी। उस पर पहेली कार्रवाई कर दी गई होती तो ये घटना नहीं होती।

ये भी पढ़ें - Rashifal: इन चार राशियों के लिये बड़ा शुभ योग, जानिये सभी राशि का राशिफल

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश