
6 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
इटावा. जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जमुनाबाग पेट्रोल पम्प के समीप पुलिस ने एक पिकप बोलेरो से देशी शराब की 200 से ज्यादा पेटियों सहित तीन शराब माफियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक व्यक्ति अधेंरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़ी गई शराब की बाजार में कीमत 6 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है।
जसवंतनगर के पुलिस उपाधीक्षक एसएन वैभव पांडे ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात पुलिस बस चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान उसे सूचना मिली कि फिरोजाबाद की ओर से एक बोलेरो पिकप आ रही है, जिसमें देशी शराब की पेटियां भरी हुई हैं। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह तालान, चरैकी इंचार्ज सुरेश चन्द्र मए फोर्स के हाईवे की तरफ रवाना हो गये तभी कुछ समय पश्चात पुलिस को एक बोलेरो पिकप गाड़ी आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रोका तो उसने भगाने की कोशिश की परन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर पिकप को रोककर उसमें बैठे तीन लोगों को गिरफतार कर लिया।
वहीं इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। जब पुलिस ने पकड़े गये लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र रामसेवक जादौन निवासी खेडा राठौर जिला आगरा, रामवीर राठौर पुत्र प्रयाग सिंह निवासी सुतैला निवोहरा जिला आगरा, लोकेन्द्र सिंह जादौन पुत्र विक्रम सिंह निवासी राजा खेड़ा धौलपुर राजस्थान तथा भागने बाले का नाम शिवराम पुत्र विकटौली निवासी जटपुरा निवोहरा जिला आगरा बताया। उन्होंने यह भी बताया कि यह शराब वह फिरोजाबाद से लेकर आये थे और इटावा की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे।
बताया कि पिकप बुलेरो संख्या यूपी 83 बीटी 0394 में कुल 204 पेटियों में कुल क्वार्टर 9792 देशी शराब बरामद की गई है। क्वार्टरों पर क्रेजी रोमियो विस्की फोर सेल अरुणांचल प्रदेश का रेपर लगा था। पिकप को धारा 207 के एक्ट में सीज कर दिया गया है। बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि अगर कहीं किसी को शराब बिकने की जानकारी होती है तो उसके लिए तुरंत पुलिस को खबर दें। शराब माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
Published on:
15 Oct 2018 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
