28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां एक साथ 7 कोरोना संक्रमितोंं के मिलने से मचा हड़कंप, रेड जोन में हो सकता है शामिल, इलाके सील

शुक्रवार को एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला और स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़ंकप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 May 2020, 7:46 PM IST

corona4.jpg

Corona

इटावा. इटावा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्य बढ़ कर 24 हो गई है। शुक्रवार को एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला और स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़ंकप मच गया। इटावा के जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला और स्वास्थ्य प्रशासन कोरोना संक्रमण के मामले के बढ़ने के साथ ही बेहद सतर्क हो गया है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से आई रिपोर्ट के अनुसार इटावा तहसील में 5 और भर्थना तहसील में 2 कोरोना संक्रमित पाये गए। इस प्रकार अब इटावा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर के 24 हो गई है।

ये भी पढ़ें- बस पर पॉलिटिक्सः दिनेश शर्मा-सचिन पायलट आमने-सामने, मायावती बोलीं- राजस्थान सरकार की कंगाली हुई प्रदर्शित

इलाके किए गए सील-

उन्होंने बताया कि बीते 18 व 19 मई को जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के बाद 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। इटावा शहर में साबित गंज, छिपेटी, मेहतर टोला, जिला अस्पताल आदि में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा। एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय, ईओ अनिल कुमार, सफाई इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी साबितगंज पहुंचे और पूरे घर को क्वारेंटीन कर दिया तथा इलाके को सेनिटाइज कराया। इसके बाद नया शहर चैकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ पहुंचकर संक्रमित पाए गए व्यक्ति के घर सहित आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 24 होने से प्रशासन के साथ-साथ जनता में भी हड़कम्प मच गया है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने पेश की नजीर, निर्माण कार्य में आड़े आ रहे अपने ही मंदिर की गिरवाई दीवार

रेड जोन में हो सकता है शामिल-

इटावा शहर के डा.सत्यनारायण गुप्त नर्सिंग होम के टैक्नीशियन प्रदीप कुमार के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद साबितगंज को सील किया गया है। यहाॅ के एक मरीज के गुड़गांव में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद हुई पड़ताल के बाद टैक्नीशियन कोरोना संक्रमित निकला है। छिपैटी के विवेक सिंह 19 मई को भोपाल सै लौट कर आये तो उनकी जांच कराई गई, जिसमें उनको कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 16 मई को अहमदाबाद से आये ब्रजेश कुमार और सुंदर लाल कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जहाॅ-जहाॅ पर कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, वहाॅ-वहाॅ पर इलाकों को सील करने के साथ-साथ सेनिटाइज आदि की प्रकिया अपनाई जा रही है। इससे पहले 19 मई को एक साथ 13 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए थे। इटावा के रेड जोन में शामिल होने की उम्मीद जताई जाने लगी थी।