
अब इटावा में फूटा कोरोना बम, सिपाही समेत एक दिन में इतने कोरोना पॉजिटिव
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तैनात एक सिपाही समेत 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया। इटावा के उप जिला अधिकारी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि इटावा में आज 10 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सभी प्रभावित इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को नये मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।
आज पॉजिटिव पाए जाने वाले 10 लोगों में एक फ्रैंड्स कॉलोनी थाने में तैनात सिपाही है। सिपाही के पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने में तैनात पुलिस कर्मियों में भय व्याप्त हो गया है। थाने पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडे ने पुलिस कर्मियों से बात करके सावधानी से काम करने की बात कही। उन्होंने बताया कि थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की जांच की जाएगी। नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार की टीम ने पूरे थाने को सेनेटाइज किया।
आज ये मिले कोरोना संक्रमित
आज आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 10 कोरोना पॉजिटीव केस सामने आये हैं। इनमें 1 कटरा साहब खां, 1 नुमाइश चौराहा, 1 पोस्ती खाना, 2 फ्रेंड्स कॉलोनी, 1 छैपैटी, 1 कांसीराम कॉलोनी, 1 काजी टोला, 1 कैलोखर जसवंतनगर, 1 भगवतीपुर सैफई में कोरोना संक्रमित निकले हैं।
Updated on:
6 Jun 2020, 6:26 PM IST
Published on:
6 Jun 2020, 6:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.