मध्य प्रदेश के जिला भिण्ड निवासी राकेश कुमार (26) पुत्र रामनरायण दोहरे अपनी पत्नी रूबी व मुंहबोली पत्नी की बहन रिंकी के साथ शनिवार दोपहर समय करीब 11 बजे सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंबल पुल पर बाईक से घूमने निकला था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी में चंबल पुल पर विवाद हो गया। वाद-विवाद में पत्नी ने पति का हाथ पकड़कर काफी रोकने का प्रयास किया, किन्तु पति ने चंबल पुल से नदी में छलांग लगा दी।