19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Etawah / Mission 2019 : अखिलेश के मिशन को पूरा करने में साथ दे रहे उनके भाई अभिषेक यादव, शिवपाल की बढ़ी मुश्किलें

Mission 2019 : अखिलेश के मिशन को पूरा करने में साथ दे रहे उनके भाई अभिषेक यादव, शिवपाल की बढ़ी मुश्किलें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याादव चचेरे भाई अभिषेक यादव उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 3 Oct 2018, 11:27 AM IST

इटावा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव समाजवादी सेक्युलर मोर्चो का गठन करके उनकी राह मे रोड़े बनते हुए दिख रहे हैं वहीं दूसरी ओर अखिलेश के चचेरे भाई अभिषेक यादव उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हो गए और उनके मिशन को पूरा करने के लिए जी जान से जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

इटावा के जिला पंचायत के अध्यक्ष अभिषेक यादव अपने भाई अखिलेश यादव के साईकिल मिशन के माध्यम से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की दिशा मे व्यापक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इटावा विधानसभा मे साइकिल यात्रा के बाद साइकिल यात्रा का अगला पड़ाव भरथना सुरक्षित विधानसभा मे जोशों खरोस के साथ निपट गया।

माजवादी संकल्प यात्रा को दिखाई गई हरी झंडी

समाजवादी संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव कहते हैं कि देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर भाजपा सरकार ने जो धोखा दिया है। उससे जनता जाग चुकी है। देश और प्रदेश की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का जो संकल्प समाजवादी पार्टी ने लिया है उसे जनता के बल पर पूरा किया जाए जाएगा। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए पूर्व सपा सरकार ने जो योजनाएं चलाई थी। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। फिर चाहे व समाजवादी पेंशन योजना हो या कन्या विद्याधन जैसी योजनाएं। इन योजनाओं ने प्रदेश ही नहीं बल्कि दुनियां में एक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वर्तमान सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके जन विरोधी भावना को प्रकट किया है। ऐसे में अब ये जनता चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि आने वाला चुनाव समाजवाद के उस झंडे तले लड़ा जाएगा जो भाजपा को उखाड़कर फेंक देगा।

साइकिल चलाकर योजनाओं का बखान किया

सपाइयों ने समाजवादी संकल्प यात्रा के तहत साइकिल चलाकर अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और ग्रामीणों को उन योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। साइकिल यात्रा को वरिष्ठ सपा नेता राजपाल सिंह यादव ने भी सम्बोधित किया। कृष्णानगर स्थित मिल से साइकिल यात्रा शुरू हुई, जो एसएवी इंटर कालेज मार्ग से पुराना भरथना होते हुए ग्राम ऊमरसेड़ा नहर पुल पहुंची। यहां से यात्रा तुरैया पहुंची जहां पर उसका समापन हुआ। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय समाजवाद का नारा लगाकर रैली के जरिए आगे भी बढ़ाने का संकल्प लिया।

कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई

समाजवादी संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उमड़ पड़े। कस्बा से शुरु हुई यात्रा तुरैया तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं का हुजूम लगातार यात्रा में बना रहा। कई जगह क्षेत्रीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। यात्रा में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई।

साइकिल यात्रा में ये लोग रहे मौ़जूद

साइकिल यात्रा में पूर्व सांसद प्रदीप यादव, प्रेमदास कठेरिया, ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव, अजय यादव, कमलेश कठेरिया, लल्ला सिंह कठेरिया, श्याम बाबू यादव, फौजी, सुरेश यादव, दलवीर सिंह फौजी, रामकुमार यादव एडवोकेट, राजकुमार यादव रज्जन, सभासद अजीम सानू, निहालुद्दीन, आविद अली, छेदीलाल कश्यप, नकुल यादव, पुष्पेन्द्र यादव, मोहित यादव आशू आदि सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।