25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: इटावा की बहू बनेंगी अभिनेता राजपाल यादव की बेटी, शामिल होंगी ये बालीबुड व राजनीतिक हस्तियां

बालीवुड व हास्य अभिनेता राजपाल यादव की बेटी ज्योति यादव की डोली कल यानी १९ नवंबर को उठेगी।
2 min read
Google source verification
Bollywood actor Rajpal Yadav

Bollywood actor Rajpal Yadav

इटावा. बालीवुड व हास्य अभिनेता राजपाल यादव की बेटी ज्योति यादव की डोली कल यानी १९ नवंबर को उठेगी। दरअसल, अभिनेता राजपाल यादव की बेटी ज्योति यादव इटावा की बहू बनने वाली हैं। उनकी शादी इटावा के संदीप यादव के साथ तय हुई है। बताया जाता है कि संदीप के परिवार का राजपाल यादव के परिवार से सालों पुराना नाता है। यही वजह है कि यह नाता अब रिश्ते में बदलने जा रहा है।

बताया जाता है कि बालीबुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव की बेटी ज्योति यादव का विवाह भरथना के ग्राम कुसगवां अहिरान निवासी सहकारी बैंक आगरा में सहायक प्रबंधक पद पर पदस्थ संदीप यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव से होनी तय हुई है। सूत्र बताते हैं कि ज्योति और संदीप यादव की शादी 19 नवंबर (रविवार) को होना तय है। यादव के पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि शादी से पूर्व के सारे कार्यक्रम इटावा शहर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी एनएस यादव के घर से संपन्न हो रहे हैं। इस शादी में बालीबुड व राजनीति के कई हस्तियों के आने की सूचना है।

कई बालीबुड हस्तियां होंगी शामिल

जानकारी के मुताबिक बरात 19 नवंबर को अभिनेता राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा मंडा तहसील जिला शाहजहांपुर जाएगी। यहां पर बालीबुड फिल्म स्टार आशुतोष राणा सहित बालीवुड के कई नामी कलाकारों के आने की संभावना जताई जा रही है। संदीप यादव के भाई डॉक्टर योगेश यादव ने बताया कि हास्य फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के परिवार से उनका सालों पुराना नाता है। राजपाल यादव अपने इटावा दौरे के दौरान उनके घर आया-जाया करते थे। इसी दौरान उनसे रिश्ते की बातचीत चली। उन्होंने बताया कि बातचीत में उनके भाई संदीप यादव का रिश्ता उनकी बेटी ज्योति से तय हो गया। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव दद्दा शिष्य मंडल के कार्यक्रम में आए थे, तब भी उनके घर पर ही रुके थे।

13 नवंबर को तिलक की रस्म अदा की गई थी

संदीप यादव के भाई डॉक्टर योगेश यादव ने बताया कि 19 नवंबर को बरात फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित निवास से ही जाएगी। बरात में करीब 300 लोग जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले 16 मार्च 2016 को रिश्ता तया हो गया था। जबकि, 13 नवंबर को तिलक की रस्म अदा की गई थी, जिसमें अभिनेता व संदीप के ससुर राजपाल यादव स्वयं इटावा आए थे। अभी तक शादी को काफी गोपनीय रखा गया था और किसी को इसके बारे में भनक नहीं थी, लेकिन तारीख नजदीक आते ही सभी को जानकारी लगने लगी है।

पहली पत्नी की बेटी हैं ज्योति

मालूम हो कि ज्योति राजपाल यादव की पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं। बता दें कि पहली पत्नी की मौत के बाद राजपाल ने दूसरी शादी की थी। बॉलीवुड हास्य अभिनेता राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने बताया कि ज्योति की शादी इटावा के रहने वाले कुशगवां अहिरान में हाकिम सिंह यादव के बेटे संदीप यादव से तय है। संदीप यादव आगरा में एक बैंक में कैशियर हैं। राजेश ने बताया कि शादी में कई बालीबुड व राजनीति से जुड़े लोगोंं के आने की उम्मीद है। राजेश ने बताया कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग