सपा-बसपा के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुनील चितौड़ ने एक सुर में सपाई और बसपाई से गठबंधन उम्मीदवार को जिताने की दिशा में काम करने की बात कही। बसपा नेता ने कहा कि बीजेपी की मोदी और योगी सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है। चुनाव की आचार सहिंता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी पैसों से रैलियां कर रहे हैं। जितने भी अखबार छप रहे हैं, उनमें प्रतिदिन आधे से ज्यादा पेज मोदी और योगी के विज्ञापन से भरे पड़े रहते हैं। सरकारी पैसों से प्रचार किया जा रहा है। अगर मोदी इतने ईमानदार हैं, तो वो सरकारी पैसों से प्रचार कर जनता की गाढ़ी कमाई को क्यों लूटाने में लगे हैं। एक तरफ तो मोदी कहते हैं कि वो झोला ले कर आये थे और झोला ले कर चले जाएगे, फिर जनता के धन को इस तरह अपने प्रचार में क्यों खर्च करने में लगे हैं।