पार्टी अध्यक्ष यादव ने अपने पिता नेता जी मुलायम सिंह यादव की इच्छा का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी ने मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है हम सब उनकी इच्छा का तो पालन करेंगे ही साथ ही उनको रिकॉर्ड मतों से भी जिताएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत कम से कम 7 लाख वोट तो उनको मिल ही जाना चाहिए, लेकिन हम चाहते हैं कि कम से कम नेताजी को 10 लाख के आसपास वोट हासिल हो, इसलिए अभी से पूर्ण मुस्तैदी के साथ में सभी कार्यकर्ता नेताजी को रिकॉर्ड मतों से जिताने की प्रक्रिया में जुट जाएं।