10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश बोले-2019 का चुनाव हर हाल में जितना होगा

कहा-यदि भाजपा की सरकार दोबारा आ गई तो भाजपा के लोग लोकतंत्र को ही समाप्त कर देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 14 Sep 2018, 8:55 PM IST

akhilesh

अखिलेश बोले-2019 का चुनाव हर हाल में जितना होगा

इटावा. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आ गई तो भाजपा के लोग लोकतंत्र को ही समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतना होगा। वे शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल रैली को ंसंबोधित कर रहे थे। कहा कि 2019 हमारे आप के लिए अच्छा है, लेकिन अगर इस चुनाव में हम आप कामयाब नहीं हुए तो ढूंढ लेना एक नाली और कढ़ाई जिस पर पकौड़े बनाने का काम मिलकर करेंगे।

लोकतंत्र को ही समाप्त कर देंगे
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ना केवल देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है बल्कि इसको खत्म करने में जुट गई है। इसलिये हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आ गई तो भाजपा के लोग लोकतंत्र को ही समाप्त कर देंगे।

जो पूरी दुनिया में ढूंढने पर नहीं मिलेंगे
अखिलेश ने कहा कि आज के सीएम ऐसे है, जो पूरी दुनिया में ढूंढने पर नहीं मिलेंगे- वो गन्ना किसानों से कहते हैं, गन्ना ज्यादा मत पैदा करो.. गन्ने से डायबिटीज हो जाती है। गन्ना ज्यादा पैदा करोगे तो भारत में ज्यादा डायबिटीज हो जायेगी। बताइयेगा हमारे मुख्यमंत्री कितने बड़े डाक्टर हैं जो ऐसी सलाह दे रहे हैं। सीएम कहते हैं कि बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ों।

इसके बावजूद भी उनका दावा सरकार में आने का है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में घूम रहे हैं लेकिन देश की बेरोजगारी दूर करने की दिशा में कोई काम नहीं कर पा रहे हैं, इसके बावजूद उनका दावा सरकार में आने से पहले हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की थी।

लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गये
उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब भाजपा के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गये, लेकिन अगली बार वो इसमें सफल नहीं हो सकेंगे। जनता अब भाजपा को जान चुकी है। भाजपा जनता से लगातार झूठ बोल रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा दलित और बैकवार्ड नौजवानों से नौकरी छिनी है। लोग अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन यह भाजपा सरकार देने के लिये तैयार नहीं हैं। आने वाले समय में जब फिर से सपा सरकार बनेगी तो पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही पुलिस की भर्ती की जायेगी।