15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने 2019 चुनाव में सीटों के बटवारे पर दिया बड़ा बयान, कहा- इतनी सीटें मिली तब भी…

हमें भाजपा को किसी भी तरह से सत्ता से बाहर करना है।
2 min read
Google source verification
Akhilesh

Akhilesh

इटावा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को इटावा में कहा कि हमारा सारा ध्यान अब 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। हमें भाजपा को किसी भी तरह से सत्ता से बाहर करना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन जारी रहेगा। अखिलेश यादव ने इस दौरान सीटों के बंटवारे पर भी बड़ा बयान दिया है।

सीटों के बटवारे पर कहा ये-

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जौराई गांव में पूर्व प्रधान हाकिम सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के बाद स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने साफ कहा कि हमें अपनी पार्टी की सीट की बहुत चिंता नहीं है। हमारा मकसद सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी को हराने वाला प्रत्याशी खड़ा करना है, चाहे फिर वह बसपा का हो, या फिर कांग्रेस का, या फिर रालोद का, या फिर हमारे साथ आने वाली किसी भी पार्टी का हो। हम तय कर चुके हैं चुनाव में गठबंधन जारी रहेगा। हमें सीट कम भी मिली तब भी जारी रहेगा।

अखिलेश यादव ने मूर्ति अनावरण के बाद कहा कि हमारा सारा ध्यान अब 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। हमें भाजपा को किसी भी तरह से सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य पार्टी के साथ हमारा गठबंधन जारी रहेगा।

सीएम योगी जहां जाते हैं वहां भाजपा हारती है-

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने गठबंधन में संभावना को देखकर नूरपुर और कैराना में भाजपा को नकारा है। उन्होंने कहा कि यह तो तय हो गया है कि जहां-जहां सीएम योगी आदित्यनाथ जाते हैं, वहां भाजपा चुनाव हारती है। योगी आदित्यनाथ ही नूरपुर व कैराना गए, लेकिन उसके बाद भी वहां भाजपा चुनाव हारी। वहां जिन्ना को जनता ने नकार दिया और गन्ना को अपनाया है। हम नूरपुर और कैराना नहीं गए फिर भी चुनाव जीते।

पीएम मोदी पर बोला हमला-

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो पाकिस्तान में खीर खाने जाते हैं। हमारी सीमा पर पाकिस्तान से सीज फायर के दौरान भी फायरिंग होती है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगली बार हमारी सरकार बनी तो सूबे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीस लाख रुपये से नीचे कीमत की गाड़ी पर कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा। किसानों से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा भ्रष्ट बताया।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग