1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता ने दी शिवपाल को इस्तीफा देकर फिर से चुनाव लडऩे की “चुनौती”

शिवपाल की जीत मुलायम सिंह की देन है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 7 Sep 2018, 9:31 PM IST

manish yadav

भाजपा नेता ने दी शिवपाल को इस्तीफा देकर फिर से चुनाव लडऩे की "चुनौती"

इटावा. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी के नेता और जसवंतनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव ने आड़े हाथों लिया है।
इटावा में मनीष यादव ने "पत्रिका" से बातचीत मे साफ साफ कहा कि देखिए शिवपाल सिंह यादव की जो भी राजनीति है वो मुलायम सिंह यादव के नाम और उनके आशीर्वाद की देन है। समाजवादी पार्टी का शिवपाल आज भी इसलिए हिस्सा बने हुए हैं क्यों कि उनके पास जो कुछ भीड़ लोग हैं वो सब मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी का सम्मान करने वाले ज्यादातर लोग है।
उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव जिस दिन समाजवादी पार्टी से अलग हो जाएंगे तब पता चलेगा की इनके साथ कितना जनाधार है। 2017 का चुनाव हुआ जहॉ मुझको 75 हज़ार वोट मिला। इसके बाबजूद भी अगर शिवपाल सिंह यादव चुनाव जीते हैं तो वो मुलायम यादव की देन है। उन्होंने घर घर जा कर प्रचार प्रसार किया। शिवपाल ने सिर्फ अपने अकेले दम पर कभी भी जसवंतनगर का चुनाव न लड़ा और न ही जीता इनको नैतिकता पर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर दुबारा चुनाव में उतराना चाहिए।
उनका कहना है कि जो लोग सेक्युलर मोर्चा और शिवपाल ािसंह यादव का समर्थक बताते हैं यह वास्तविकता में कितने जनाधार वाले लोग हैं यह तो चुनाव में पता चलेगा।
उनका कहना है कि शिवपाल यादव आज जो भी हैं मुलायम सिंह यादव की ही देन है। भारतीय जनता पार्टी को 75000 हज़ार वोट मिला है। शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से सेकुलर मोर्चा तो बना लिया है तो पहले अपने घर की मजबूती दिखाइए। समाजवादी पार्टी को छोड़ दीजिए और थोड़ी ताकत आंक लीजिएगा पता चले कि पब्लिक आपके साथ है या नहीं।
उनका कहना है कि विधायक और सांसद बनने के बाद सरकार का निर्णय होता है पहले तो अपने आप को साबित कर जनता में मैसज देना चीहिये कि वो बिना समाजवादी पार्टी के भी विधयाक बन सकते हैं तब उनको 19 और 22 के चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी तब इसकी बात करनी चाहिये।