28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रमिकों से भरी बस गिरी गड्ढे में, तीन दर्ज से अधिक घायल, 10 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर-जालौन मार्ग पर प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही बस के गहरे गड्ढे में गिरी
less than 1 minute read
Google source verification
श्रमिकों से भरी बस गिरी गड्ढे में, तीन दर्ज से अधिक घायल, 10 की हालत गंभीर

श्रमिकों से भरी बस गिरी गड्ढे में, तीन दर्ज से अधिक घायल, 10 की हालत गंभीर

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर-जालौन मार्ग पर प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही बस के गहरे गड्ढे में गिरी। इस हादसे में 35 श्रमिक घायल हो गए। घटना के समय सभी लोग बस में फंस गए और चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों ने एक दूसरे की मदद कर सभी घायलों को एक घंटे में बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे के दौरान चालक परिचालक और क्लीनर बस छोड़कर भाग गये। बस मालिक को श्रमिकों ने फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की सहायता मिल सकी। 10 श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा अन्य श्रमिक भी घायल हो गये हैं। वहीं श्रमिकों ने भट्टा मालिक पर खाना और मजदूरी न देने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची बिठौली व सहसों पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर मस्सा सिंह ने बताया कि राजा खेडा (राजस्थान) से राठ (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रही श्रमिकों से भरी बस चकरनगर सहसौ जालौन मार्ग पर बिठौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार की रात 11 बजे बस गहरे गड्ढे मे गिरने से पलट गई। बस चालक चालक द्वारा सन्तुलन खो जाने से बस अनियंत्रित हो गई थी। श्रमिकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांव के लोगों ने दबे श्रमिकों को बाहर निकाला गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें:सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए जूते-मोजे खरीदने की प्रक्रिया शुरू, नए सिरे से निकलेगा टेंडर

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग