29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से अनबन के कारण डेंटल डाक्टर ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले पत्नी के नाम लिखा इमेशनल मैसेज

इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि डेंटल डाक्टर की मौत को लेकर उसके परिजनों की ओर से लोगों ने आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र क्लीनिक से जुडे हुए लोगों के खिलाफ दिये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 13 May 2022, 6:01 PM IST

shav.jpg

Dead Body File Photo

उत्तर प्रदेश के इटावा में डॉ. सिद्धार्थ राहुल नाम के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डेंटल डाक्टर के आत्महत्या के पीछे पत्नी से अनबन होना मुख्य वजह बताई गई है फिलहाल पुलिस की गहन पड़ताल जारी है। इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि डेंटल डाक्टर की मौत को लेकर उसके परिजनों की ओर से लोगों ने आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र क्लीनिक से जुडे हुए लोगों के खिलाफ दिये हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के पिता और भाई ने लगाया आरोप

पोस्टर्माटम हाउस पर डाक्टर के पिता और भाई ने कहा कि बिना पुलिस और परिजनों को जानकारी दिए शव को बाहर निकाला गया। भाई और पिता का कहना है कि पत्नी से छह साल से विवाद चल रहा था इतनी लंबी अवधि मे आत्महत्या नही की है। लेकिन एकाएक डाक्टर की मौत ने हम सभी को सकते मे डाल दिया है।
डेंटल मायके में रह रही अपनी पत्नी की ओर से गुजारा भत्ता का दावा किए जाने से अवसाद में चल रहे थे। फंदा लगाने से पहले सुसाइड करने का स्टाफ के एक सदस्य को वाट्सएप पर मैसेज छोड़ा था। इस पर स्टाफ ने घर पर पहुंच कर कमरे का ताला तोड़कर उनको फंदे से उतार कर मुख्यालय के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: ओवैसी ने कोर्ट के फैसले को बताया गलत, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया सर्वे का समर्थन

फांसी से पहले लिखा है मैसेज

मात्र 38 साल के डेंटल डा. सिद्धार्थ राहुल अपने घर के कमरे में छत के कुंडे में धोती बांधकर गले में फंदा लगाकर लटके हुए मिले है। घर के नीचे वाले हिस्से में डेंटल केयर नाम से क्लीनिक खोले हुए थे। जान देने के से पहले उन्होंने क्लीनिक के स्टाफ के एक सदस्य दीपक को वाट्सएप पर मैसेज किया। लिखा 'अब हम दुनिया छोड़कर चले जाएंगे।' मैसेज पढ़कर दीपक को शाक लगा और उन्होंने डाक्टर के घर के एक हिस्से में किराये पर रह रहे मुस्तकीम को काल कर मैसेज के बारे में बताया। तकिया ट्रांसपोर्ट में वाहनों की बाडी बनाने वाले मुस्तकीम ने जब ऊपर जाकर देखा तो कमरे का ताला लगा पाया।

यह भी पढ़ें: बिजली विभाग के खजाने में 110 करोड़ रुपये, जमा कराने वालों को मिले 165 लाख रुपये

क्लीनिक पर दीपक के अलावा हिमांशु, चालक महेश सहित करीब सात लोगों का स्टाफ काम करता है। मुस्तकीम ने सभी को काल करके डाक्टर का कमरा अंदर से बंद होने के बारे में जानकारी देते हुए अनहोनी की आशंका जताई। इस पर स्टाफ के सभी लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और ताला तोड़कर धोती के फंदे से डाक्टर को उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दांपत्य रिश्ते में तकरार बढ़ने के बाद डा. सिद्धार्थ राहुल की पत्नी आशी मायका सन सिटी बरेली में करीब छह वर्ष से रह रही है। उसका सात वर्ष का पुत्र है जिसका नाम सद्धांत है। डाक्टर और आशी के बीच गुजारा भत्ता के दावे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी को लेकर डाक्टर तनावग्रस्त रहते थे।