11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज़ की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं आया दूल्हा

पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी दुल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 28 Jun 2018, 7:53 PM IST

Dowry demands not full filed

दहेज़ की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं आया दूल्हा

महोबा. बारात का अरमान पाले दुल्हन इंतजार करती रह गई और दूल्हे ने दहेज़ की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से ही मना कर दिया। महोबा की एक दुल्हन का दहेज़ के कारण घर ही नहीं बस पाया और न्याय के लिए परिवार के साथ एसपी की चौखट पर पहुँच गई। अब कुँआरी दुल्हन न्याय की गुहार लगा रही है। दहेज़ दानवों के रूप ऐसे हैं कि विवाहिता को तड़पा-तड़पाकर मार देते हैं या रिश्ता जोडऩे से पहले ही तोड़ देते हैं। इस मामले में पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी दुल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

समाज में विकास का बदलाव देखने को मिल रहा है तो वहीं कुरीतियों का भी खात्मा हो रहा है, लेकिन दहेज़ रुपी कुरीति न तो ख़त्म हो रही है और न ही दहेज़ की प्रताडऩा पर रोक लग पा रही है। बुंदेलखंड के महोबा जनपद में तो एक दुल्हन के सारे अरमान ही इस दहेज़ के कारण नासूर बन गए। एक लड़की अपनी शादी को लेकर तरह-तरह के सपने देखती है, लेकिन जब शादी तय होने के बाद मुहूर्त के समय बारात लड़की की दहलीज तक न पहुँचे तो उस लड़की के दिल पर क्या गुजरेगी जिसके वर्षों से शादी के सपने एक ही पल में तहस नहस हो जाएं। दहेज के दंश ने किशोरी का घर बसने से पहले उजाड़ कर उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया। जनपद के खन्ना थाना क़स्बा में में रहने वाले मुन्नालाल अनुरागी ने अपनी लड़की की खुशी के लिए हैसियत के हिसाब से दहेज की व्यवस्था भी की, लेकिन आज दहेज की मांग में एक लाख रुपये नगद और बाइक न दिए जाने पर पिता पुत्री के अरमानों पर पानी फिर गया।
बुधवार को पूरा परिवार शादी की खुशियों में लगा था। विवाह के लिए निमंत्रण पत्र छपवा कर नाते रिश्तेदारों में बाँट दिए गए। बुधवार को बारात चौखट पहुंचनी थी, मगर दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा।

दो साल पहले तय किया था रिश्ता

दरअसल मुन्नालाल ने पुत्री सुनीता के विवाह के लिए दो वर्ष पूर्व हमीरपुर जनपद के ग्राम स्वासामाफ निवासी रवि कुमार से रिश्ता तय किया था। अपने पारिवारिक जीवन को सही दिशा देने के लिए दोनों फोन पर बातचीत भी करते थे। सब थी ठीक ठाक था। मगर अचानक रवि ने विवाह के ठीक पहले एक बाइक और एक लाख रुपये दहेज़ की मांग कर दी और न लाने पर बारात न लाने की धमकी दें डाली। सुनीता और उसकी माँ फूलकली ने रवि को फोन पर ही बहुत समझाया मगर रवि पर तो दहेज़ का ऐसा भूत सवार था कि दो वर्ष से तय चल रहे रिश्ते को ही ख़त्म करने की बात कह दी। बारात की तैयारियों को लेकर पिता का दो लाख रुपये तक का नुकसान हो गया मगर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। ऐसे में दुल्हन अपने साथ घटित घटना को लेकर एसपी एन0 कोलांचि की चौखट पर न्याय के लिए पहुँच गई। पीडि़त दुल्हन ने बताया कि दहेज़ ने उसके अरमानों को बर्बाद कर दिया। आज मुझे अपमान सहना पड़ा है।

...तो वे सकते में आ गए
बेटी की शादी के अरमान पाले पिता मुन्नालाल को जब वर पक्ष से दहेज़ की मांग होने की खबर मिली तो वे सकते में आ गए। समाज में बदनामी के डर से उसने वर पक्ष से मिन्नतें भी की मगर कोई नतीजा नहीं निकला। माँग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। बेटी की शादी की तैयारियां काफूर हो गईं और पिता अब दहेज़ लोभी दूल्हे के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहा है।

शादी की खुशियां उदासी में बदल गईं
दुल्हन की माँ फूलकली बताती है कि सारा दहेज़ ले लिया गया और विवाह के लिए बयाना कर दिया गया, लेकिन अचानक 10 दिन पहले विवाह से मना कर दिया और अब दहेज़ की मांग कर दी है जिसे पूरा करने पर ही बरात लाने की बात वर पक्ष कह रहा था। शादी की खुशियां उदासी में बदल गईं। एसपी की चौखट पर न्याय की आस लेकर पहुंची दुलहन की शिकायत पर एसपी ने सख्ती दिखाई है और मामले में सीओ सिटी को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। पूरे घटना क्रम को लेकर सीओ सिटी जीतेन्द्र दुबे बताते हैं कि दहेज़ के विवाद में बारात न लाने की शिकायत मिली है, जिसपर आरोपी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।