2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमजान पर पानी ना मिलने पर इटावा में गुस्साए लोगों ने पानी की टंकी के नीचे खड़े होकर दिखाया गुस्सा

रमजान पर पानी ना मिलने पर इटावा में गुस्साए लोगों ने पानी की टंकी के नीचे खड़े होकर दिखाया गुस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 20 May 2018, 4:03 PM IST

etawah

रमजान पर पानी ना मिलने पर इटावा में गुस्साए लोगों ने पानी की टंकी के नीचे खड़े होकर दिखाया गुस्सा

इटावा. रमज़ान के पाक महीने में पानी न मिलने से परेशान इटावा शहर के विशुनबाग,गाड़ीपुरा वासियों ने गाड़ीपुरा पानी की टंकी पर एकजुट होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।


आज सुबह लोगों को पानी ना मिलने से गुस्से में सवार महिला,युवा और अन्य लोग गाडीपुरा पानी की टंकी पर पहुंचे जहां उन्होंने नगर पालिका परिषद के टयूबबैल आपरेटर की कारगुजारी की कलई खोलते हुए अपना गुस्सा निकाला।

गुस्सें में लोगों के साथ पहुंचे हासिम कुरैशी का कहना है कि इस टंकी से समय से पानी नहीं दिया जाता । इस समय रमज़ान चल रहे है फिर भी समय सर पानी नहीं दिया जा रहा है ।
पानी ना मिलने की खबर मिलने के बाद नगर पालिका की जल विभाग के अधिकारी नबीला बेगम और स्थानीय चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह लोगों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने गुस्साए लोगों को समझाया तब बड़ी मुश्किल से लोग माने ।

यहां पर एक बड़ी कमी यह देखने को मिली कि आपरेटर की शिकायत सभी लोगो ने एकजुट हो कर की क्यो कि अॉपरेटर ने पानी खोलने का कोई भी समय निर्धारित करके नहीं रखा हुआ जब भी मर्जी होती है तभी पानी खोलता है इससे इलाकाई लोगो को समय पर पानी नही मिल पाता है । लोगों की इस शिकायत पर नगर पालिका की जलकल अधिकारी नबीला बेगम ने मौके पर मौजूद टयूबबैल पंप आपरेटर की जमकर लताड लगाई जिस पर आपरेटर ने तत्काल पानी खोला जैसे ही पानी खोला गया वैसे ही पानी आना शुरू हो गया ।

नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि रमजान के महीने मे पानी सफाई आदि का बेहतर इंतजामत नगर पालिका परिषद की ओर से करके रखे गये है लेकिन इसके बावजूद भी कही ना कही कोई गडबडी की जा रही है वो सिर्फ कर्मचारी स्तर पर ही नजर आ रही है ऐसे कर्मचारियो के खिलाफ कार्रवाई करने से कोई भी पीछे नहीं हटेंगे ।