15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड को ले गया आटे की चक्की पर उसके बाद तीन साथियों के साथ..

एसएसपी ने बताया-भर्थना क्षेत्र की घटना है, मुकद्दमा लिख लिया गया है।  
2 min read
Google source verification
Gangraped girl student

Gangraped girl student

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की एक युवती ने अपने ब्यॉयफ्रेंड व उसके तीन मित्रों पर गैंगरेप का सनसनी खेज आरोप लगाया है। युवती का यह भी आरोप है कि उसके बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप करने के बाद उसका वीडियों बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने गैंगरेप पीडि़ता की शिकायत पर दो लोगों को नामजद व दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि यह थाना भर्थना क्षेत्र की घटना है, जिसमें युवती ने आरोप लगाया है विपक्षी पर कि मेरे साथ गैंगरेप किया गया। मुकद्दमा लिख लिया गया है। प्रथम दृष्टया अभी तक जो विवेचना हुई है, उसमें जिस लड़के पर आरोप लगा है, उसके पास इन दोनों का आना-जाना था।

यह था मामला
घटना भर्थना कोतवाली इलाके कद्ध है। गैंगरेप पीडि़ता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पीडि़त युवती ने बताया कि वह अपने घर से भर्थना दवा लेने आई थी, शाम के समय जब वह घर जाने के लिए वाहन की तलाश में भर्थना रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी थी, तभी उसका ब्वॉयफ्रेंड कार से अपने अन्य तीन मित्रों के साथ उसके पास आया और उसे घर पर छोडऩे की कह कर कार में बैठा लिया। पाली बम्बे के पास एक आटा चक्की पर ले जाकर चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
वहीं इटावा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि यह थाना भर्थना क्षेत्र की घटना है, जिसमें युवती ने आरोप लगाया है विपक्षी पर कि मेरे साथ गैंगरेप किया गया। मुकद्दमा लिख लिया गया है। प्रथम दृष्टया अभी तक जो विवेचना हुई है, उसमें जिस लड़के पर आरोप लगा है, उसके पास इन दोनों का आना-जाना था। अभी बीच में लड़की ने बताया कि गैंगरेप किया गया है। एफआईआर लिख ली गई, विवेचना की जाएगी जो दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग