
इटावा मे मुख्यमंत्री जनसुनवाई के मामलो को जल्द निपटाने के दिये निर्देश
इटावा. आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे इसकी लगातार मानीटरिंग किए जाने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश इटावा की जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमार जे ने पोर्टल पर प्राप्त सभी सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्वक समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाये। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि पोर्टल पर प्राप्त पुरानी शिकायतें किसी भी दशा में पेन्डिग नहीं रहनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतो का रजिस्टर बनाया जाए। सभी शिकायतें रजिस्टर में अंकित की जाएं। इसी के साथ सभी नोडल अधिकारी बैठक में उपस्थित रहें और तैयारियां अभी से पूर्ण की जाएं। सम्पूर्ण डेटा के साथ सूची भी उपलब्ध करायी जाये।
निर्देश के बल पर इस तरह का है काम
उन्होंने कहा कि अधूरे प्रोजेक्टों की फोटो सहित अलग से पत्रावली तैयार की जाए और नये प्रोजेक्ट के संबंध में अलग से पत्रावली बनायी जाए। विकलांग, वृद्धावस्था विधवा पेशन के कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन येाजनान्तर्गत निर्मिति शौचालयों का सत्यापन कर तत्काल सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश नोडल अधिकारियो को दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में अब बहुत कम शौचालयों का निर्माण शेष है। अगर किसी को मिस्त्री या लेवर की आवश्यकता हो, तो कार्यदायी संस्थाओ से सम्पर्क कर मिस़्त्री व लेवर मांग के अनुसार ले सकते हैं।
दिए ये निर्देश भी
इस के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जनपद को प्रत्येक दशा में इस माह ओडीएफ कराना है। इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है, तभी इसको पूरा किया जा सकता है। उन्होंनेे सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वह अपने विभाग से संबंधित येाजनायों की तैयारियां अभी से प्रारभ्भ कर दें। ऐसा करने से मुख्यमंत्री जी का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
ये रहे उपस्थित
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियेां से कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण हेतु सभी विभागो के लक्ष्य निर्धारित किये जा चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पी.के.श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिलम कुमार अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रभागाीय निदेशक सामाजिक वानिकी, उपनिदेशक कृषि ए.के.सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य सृष्टि यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ0पी0सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बी.एस.यादव, प्रवीन टिंगल,अधिशासी अभियन्ता आरईएस एमसी शर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय उपस्थित रहे।
Published on:
26 May 2018 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
