इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के प्रमुख सैफ़ई में बना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जो कि देश का सर्वश्रेष्ठ स्टेडियम है। अब राजनीति का शिकार हो गया है । इस स्टेडियम में 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है । शेष 10 प्रतिशत कार्य बाकी बचा है, लेकिन प्रदेश सरकार से अभी तक कोई बजट नहीं प्राप्त हो रहा है। यह स्टेडियम विशेष सुविधाओं से युक्त है। विश्व के अच्छे क्रिकेट स्टेडियम से इसकी तुलना की जाती है ।