10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाने क्या हुआ जब नमाजियों के बीच पहुंचे दो बंदर…

नमाज अता कर अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 22 Aug 2018, 8:35 PM IST

etawah

जाने क्या हुआ जब नमाजियों के बीच पहुंचे दो बंदर...

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा मे नमाज के दौरान एक अजीब सा नजारा देखने को मिला। असल में दो बंदर नमाजियों के आसपास काफी देर तक घूमते रहे, लेकिन दोनों ने किसी के भी साथ किसी भी किस्म की कोई छेड़छाड़ नहीं की।
वैसे सामान्यता देखा गया है कि बंदर अपने चंचल स्वभाव के कारण अमूमन ऐसा कुछ कर जाते हैं कि लोग परेशान हो जाते हैं। ईद पर नमाज की अदायगी के दौरान चंचल स्वभाव के माने जाने वाले बंदर को लेकर हर कोई चर्चा करता हुआ दिख रहा है। इबादत करने के दौरान बंदरों ने किसी भी तरह कोई खलल, किसी भी नमाजी के बीच नहीं डाले।
करीब दस मिनट के वक्त तक यह दोनों बंदर बारी-बारी से ईदगाह परिसर की दीवार पर खड़े रहने के बाद नीचे उतर कर नमाजियों के बीच आये और बड़े आराम से बिना कुछ कहे ही धीरे से निकल गये। एकाएक नमाजियों के बीच बंदरों के आ जाने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में सन्नाटा पसर गया कोई कुछ भी समझ नहीं पा रहा था कि आखिरकार बंदर कहां से आ गये।
बंदरों के एका एक नमाजियो के बीच आ जाने के दौरान कवरेज कर रहे फोटोग्राफरों ने भी बंदर की हर एक्टीविटी की कई एंगल से फोटो लेने में कोई हिचक नहीं दिखाई।
समाजवादी गढ़ इटावा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा पर्व मनाया गया। यमुना नदी के किनारे बसे इटावा शहर में मुस्लिम तबके की आबादी खासी तादात में है। इसी कारण ईद के इस पर्व पर हर कोई नमाज अदायगी के लिए मस्जिदों और ईदगाह की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। सुबह 8 बजे के करीब मुस्लिम वर्ग के लोग ईदगाह और छोटी-छोटी मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गये थे क्योंकि 8 बजे का वक्त नमाज के लिए मुकर्रर किया गया था। मुस्लिम भाइयों ने नमाज अता कर अमन और चैन की दुआ मांगी।
ईद के अवसर पर नमाज के मद्देनजर ईदगाह को सजाकर पूरी तरीके से तैयार करके रखा गया। ईद के मौके पर इस इलाके से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों की दिशा में भी परिवर्तन किया गया था। आवारा पशु और जानवरों को रोकने के लिए नगर पालिका का विशेष दस्ता विभिन्न स्थानों पर तैनात करके रखा गया था।
ईद के मौके पर जहां इटावा की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक डा.अंजनी कुमार चतुर्वेदी के अलावा, समाजवादी पार्टी के पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सर्वेश शाक्य, विमल भदौरिया, बसपा के जिलाध्यक्ष वी.पी. सिंह समेत दर्जनो नेता, माकपा के मुकुट सिंह, प्रेमशंकर यादव समेत सैकड़ों की विभिन्न दलों के नेता ईद के मौके पर एक दूसरे को बधाई देने में जुटे हुए देखें।