
इटावा. उत्तर प्रदेश मे इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगावली में सवारी के रूप में ले जाये गये ऑटो के चालक से मारपीट कर बंधक बनाकर फेंकने के बाद लूट ले गये। इस घटना से हडकंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 8 बजे ऑटो चालक इकलाख खान पुत्र रफीक खान निवासी अड्डा टीला थाना फ्रेंड्स कॉलोनी अपने भाई के ऑटो नंबर यूपी 75 जे 2949 से फर्रुखाबाद पुल के पास से दो सवारियों को बसरेहर के लिए 150 रुपये में लेकर निकला और जैसे ही बसरेहर थाना क्षेत्र के इटावा बेवर रोड पर स्थित बुलाकीपुरा तिराहे पर पहुचे तो उनमें से एक सवारी ने कहा कि ऑटो इधर घूमा लो, मेरा गांव इधर ही है। जब आटो ड्राइवर ने मना किया तो उसे 50 रुपये ज्यादा देने का लालच देकर ऑटो को दुगावली की तरफ ले गया और एक सूनसान जगह पर ऑटो को पेशाब करने के बहाने रुकवाया। फिर दोने सवारियों ने तमंचे के बल पर सड़क से करीब 50 मीटर दूर खेतों के किनारे झाड़ियो में ले जाकर अपने साथ लाये लाल रंग के अंगोछे से ड्राइवर के हाथ पैर बांध कर डाल गए। जेब में पड़े पूरे दिन की कमाई के 600 रुपए और ऑटो लेकर भाग निकले।
करीब आधे घण्टे बाद उसने अपने बंधन छोड़ कर भागते हुए दुगावली गांव के किनारे सड़क पर बैठे ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिस पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 100 पर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बसरेहर थाना प्रभारी विनय दिवाकर ने घटना स्थल पर पहुचे और घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित से घटना की जानकारी ली पुलिस को घटना जानकारी में देर होने के कारण लुटेरो का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस आसपास के वाहन चोरों को खंगाल रही है।