डाक्टर की अनुपस्थिति में गरीबों का इलाज कैसे होता है यह किसी से छिपा नहीं है, झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई कर वाह वाही लूटने वाले प्रशासन को इसकी कोई सुध नहीं है कि विना चिकित्सको के मरीज अपना इलाज किससे करायें।
उसराहार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते 2 वर्षों से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज बिना इलाज के ही वापस चले जाते हैं और झोलाछाप डाक्टरों से इलाज लेने को मजबूर है।