31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव भले ही साइकिल ठीक करवा लें, उनकी हवा तो BJP ही निकालेगी

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि अखिलेश यादव भले ही साइकिल की कितनी भी मरम्मत क्यों ना करवा ले लेकिन अब साइकिल दौड़ने वाली नही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 5 Jul 2022, 1:44 PM IST

Ram Shankar Katheria on Akhilesh Yadav

Ram Shankar Katheria on Akhilesh Yadav

इटावा में फिशर वन में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आज कठेरिया पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख चाहे कितनी भी साइकिल की मरम्मत करवा ले लेकिन 2024 के संसदीय चुनाव में सपा को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी। रामपुर और आजमगढ़ में संसदीय उप चुनाव में सपा भाजपा से मुकाबला नहीं कर पाई तो आगे कैसे कामयाब होगी । यह सवाल खुद बा खुद खड़ा होता है। सपा प्रमुख चाहे कितनी भी करा ले साइकिल की मरम्मत लेकिन 2024 के संसदीय चुनाव में सपा को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी।

BJP से टक्कर लेने वाला देश भर में कोई नहीं

सांसद ने कहा कि, भाजपा के मुकाबले कोई भी दल इस समय देश भर में टक्कर में नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी दल भाजपा से इस समय लड़ाई में नहीं है सभी हतोत्साहित है । विपक्ष का मनोबल पूरी तरह से गिरा हुआ है। इसलिए कोई भी दल भाजपा का मुकाबला करने की हालात मे नही है । पीएसपीएल प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के 2024 के संसदीय चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर कठेरिया बोले किसी ने मना तो किया नही है। जो भी चाहे चुनाव मैदान में उतर सकता है । उनकी पार्टी किसी को भी रोकने नहीं जा रही है और ना ही चुनाव मैदान में उतरने से रोकेगी लेकिन सभी दलों को अपना अपना हाल भलीभांति मालूम है कि जनमत किसके साथ में इस समय बना हुआ है।

इटावा में 65 लाख पौधों का लक्ष्य

इटावा मे पौधारोपण महाअभियान मे 65 लाख से अधिक पौधो का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है । फिशरवन से आज पौधारोपण की शुरूआत भी कर दी गई है । पौधारोपण महाअभियान मे उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नमामि गंगे एव ग्रामीण जलपूर्ति, अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे ।
उन्होने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है, जिससे हम पर्यावरण के सन्तुलन को बनाये रखने में महती भूमिका निभा सकते है। वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु देते है बल्कि वर्षा कराने में भी सहायक होते है। आज हमारे देश में जिस प्रकार से प्राकृतिक सम्पदा का दोहन हो रहा है, उससे न केवल वर्तमान पीढी प्रभावित होगी बल्कि आने वाली पीढी को भी इसका प्रकोप सहना होगा। इसीलिए हम सभी को आज से नही बल्कि अभी से पर्यावरण को सहेजना होगा, और इसका एक ही मात्र विकल्प है अधिक से अधिक वृक्षारोपण। जिला वन अधिकारी अतुल कान्त शुक्ला ने बताया कि इटावा में 65 लाख 21 हजार 7 सौ 10 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । जिसकेे सापेक्ष 65 लाख 49 हजार 3 सौ 54 पौधों के रोपण हेतु गडढा खुदान कार्य समस्त विभागों द्वारा कर लिया गया है।

5 जुलाई को 25 करोड़ पेड़ लगाने का टार्गेट

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रोपण हेतु निर्धारित वृक्षारोपण 5 जुलाई, को 46 लाख 78 हजार 97 पौधों , 6 जुलाई 4 लाख 67 हजार 4 सौ 62 पौधों एवं 7 जुलाई को 4 लाख 67 हजार 4 सौ 62 पौधों का रोपण किया जायेगा। शेष 9 लाख 36 हजार 3 सौ 33 पौधों का रोपण 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले में स्थापित किये जायेगें। उन्होने बताया कि 477 अमृत वन, 1 शक्ति वन, 1 नगर वन, 1 खाद्य वन, 1 युवा वन तथा 1 बाल वन की स्थापना की जायेगी। समस्त रोपण स्थलों के सत्यापन हेतु जियाटैगिंग की जा चुकी है। वृक्षारोपण महा अभियान में रोपण हेतु वन विभाग की 27 पौधशालाओं में 67.31 लाख पौधों में से निःशुल्क अन्य विभागों को आपूर्ति की जायेगी। वित्तीय वर्ष शासन वर्ष 2022 वर्षाकाल में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढे: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने ही डिपार्टमेन्ट पर उठाए सवाल, मरने के बाद CMO का क्यों हुआ ट्रान्सफर?