पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र के लखना कस्बे से शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को चर्च के पादरी को पकड़ा है। पादरी पर कुछ लोगों के धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत के लिया। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दरअसल बकेवर पुलिस को शनिवार की दोपहर एक संगठन के कार्यकर्ता ने सूचना दी कि ईकरी तिराहे के पास मकान में लोगों को बहला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।