
एक्शन में आई डीएम, बैठक से गैरहाजिर रहने वाले 43 अवर अभियंताओं का एक दिन का वेतन काटा
इटावा. इटावा में गांवों में नालियों को ठीक कराने एवं जल निकासी की व्यवस्था हेतु विभिन्न विभागों के 43 अवर अभियंताओं की गैर हाजिरी को लेकर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी स्तर से की जा रही इस कार्रवाई के बाद सभी के सभी भौचक्के बने हुए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामों में नालियों को ठीक कराने तथा उनके जल निकासी की व्यवस्था हेतु जनपद के विभिन्न विभागों के अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गयी थी। इस काम में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, जल निगम व लघु सिंचाई विभाग के 119 अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई थी। उनको यह कहा गया था कि गांवों में जल निकासी की व्यवस्था देखकर वे प्राकलन तैयार करेंगे। बैठक में 43 अवर अभियंता आए ही नहीं। इससे नाराज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने इन अवर अभियंताओं का एक दिन का वेतन काटे जाने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि अगर यह अवर अभियंता 25 जुलाई तक प्राकलन प्रस्तुत नहीं करते हैं तो इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न विभागों के जिन अभियंताओ के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है उनके नाम इस प्रकार से हैं।
1.सुमिरन कुमार, अवर अभियन्ता, भोगनीपुर प्रखण्ड
2.राम किशोर, अवर अभियन्ता, नलकूप खण्ड प्रथम
3.दयानन्द सागर, अवर अभियन्ता, नलकूप खण्ड प्रथम
4.भूदेव सिंह, अवर अभियन्ता, नलकूप खण्ड प्रथम
5.राजेश कुमार त्रिपाठी, अवर अभियन्ता, नलकूप खण्ड प्रथम
6.सोमनाथ कुलश्रेष्ठ, अवर अभियन्ता, नलकूप खण्ड प्रथम
7.शैलेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता, नलकूप खण्ड प्रथम
8.आशुतोष कुमार, अवर अभियनता, नलकूप खण्ड प्रथम
9.रामाश्रय यादव, अवर अभियन्ता, नलकूप खण्ड प्रथम
10.राजीव कुमार कठेरिया, अवर अभियन्ता, जल निगम
11.अनिल द्विवेदी, अवर अभियन्ता, जल निगम
12.कौशल कुमार, अवर अभियन्ता, जल निगम
13.भीम सिंह यादव, अवर अभियन्ता, जल निगम
14.विजय कुमार, अवर अभियन्ता, जल निगम
15.जितेन्द्र कुमार वर्मा, अवर अभियन्ता, जल निगम
16.ओमकार गुप्ता, अवर अभियन्ता, जल निगम
17.नरेन्द्र कुमार भारती, अवर अभियन्ता, जल निगम
18.राजकुमार पटेल, अवर अभियन्ता, जल निगम
19.उपेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता, इटावा प्रखण्ड नि0गं0न0
20.शिव कुमार, अवर अभियन्ता, इटावा प्रखण्ड नि0गं0न0
21.सुनील कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता, नि0ख0-1, लो0नि0वि0
22.रामकृष्ण अवर अभियन्ता, नि0ख0-1, लो0नि0वि0
23.सर्वेश चतुर्वेदी, अवर अभियन्ता, नि0ख0-1, लो0नि0वि0
24.चिरंजीलाल वर्मा, अवर अभियन्ता, नि0ख0-1, लो0नि0वि0
25.हरीमोहन लोहिया, अवर अभियन्ता, नि0ख0-1, लो0नि0वि0
26.रामरज कठेरिया, अवर अभियन्ता, आर0ई0डी0, वि0ख0 चकरनगर
27.विजेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता, नि00ख0-1, लो0नि0वि0
28.सन्तोष कुमार मौर्य, अवर अभियन्ता, नि0ख0-1, लो0नि0वि0
29.ओमदेव सिंह, अवर अभियन्ता, नि0ख0-1, लो0नि0वि0
30.राकेश कुमार, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि
31.कृपाशंकर, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0
32.चमन प्रकाश, अवर अभियन्ता, लघु सिंचाई
33.विवेक कुमार, अवर अभियन्ता, लघु सिंचाई
34.नवीन कुमार, अवर अभियन्ता, आर0ई0डी0, वि0ख0महेवा
35.विनोद कुमार तिवारी, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0
36.सतेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0
37.रवीन्द्र सिंह, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0
38.नवीन यादव, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0
39.अभिषेक, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0
40.आशिक हुसैन, अवर अभियन्ता, प्रा0ख0लो0नि0वि0
41.सोने सिंह, अवर अभियन्ता, नि0ख0, लो0नि0वि0
42.मो0 शारिक अवर अभियन्ता, नि0ख0, लो0नि0वि0
43.ऋषि प्रताप सिंह, अवर अभियन्ता, पी0आई0यू0 आर0ई0डी0
Updated on:
25 Jul 2018 10:53 am
Published on:
25 Jul 2018 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
