3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर युवक ले गया अपने साथ, फिर दबंगों ने मचाया ऐसा तांडव, इलाके में दहशत

विवाहिता के युवक साथ चले जाने के बाद दलित परिवार पर दंबगो के बरसाया कहर, पुलिस ने पांच को गिरफतार कर भेजा जेल...
3 min read
Google source verification
Police arrested five people due to beat Family member Etawah UP news

शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर युवक ले गया अपने साथ, फिर दबंगों ने मचाया ऐसा तांडव, इलाके में दहशत

इटावा. उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के गांव बधुइया में विवाहिता महिला को अपने साथ ले जाने को लेकर दंगबों ने दलित जाति के घर पर हमला कर मारपीट तोड़फोड़ करने के मामले को लेकर पुलिस ने पांच दंबग आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया। लड़की पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने युवक के घर पर हमलाकर मारपीट और लूटपाट की। इस हमले के बाद लड़का पक्ष के लोग डर के कारण घर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है।

विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया

बीती 16 मई को गांव बधुइया का एक युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। विवाहिता के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की और लड़के घर पर हमला बोल दिया। इस घटना में उन्होंने लड़के के परिजनों के साथ मारपीट करते हुए घर में लूटपाट की थी। इस घटना से डरकर सभी परिवारीजन गांव छोड़कर भाग गए थे। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष महेशवीर सहित सीओ सैफई निर्मल चंद्र ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

संगीन धाराओं में मामला दर्ज

थानाध्यक्ष महेशवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एससीएसटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में बधुइया के रहने वाले विशेष उर्फ बिरसा, अश्वनी कुमार, मुकेश कुमार, भोले, उपेंद्र, सौरभ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर तीन हजार रुपए, एक कुंतल गेहूं, एक डीजल इंजन पंप सहित काफी सामान बरामद हुआ है। 16 मई को महिला के भाग जाने की घटना के बाद अभी तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। फिलहाल दंबगो के आंतक को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी बल की तैनाती कर के रखी गई है।

महिला और युवक बरामद

शादीशुदा महिला को युवक के साथ अलीगढ़ से बरामद कर दोनो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। दोनों गुटों में अभी भी तनाव बना हुआ है। मामले में सियाराम जाटव ने 16 मई को एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद गांव के ही रामअवतार, पिंटू, आशीष और उनके 10-12 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसमें उनके चार लोगों को गाड़ी में डालकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है, लेकिन बाद में सभी वापस लौट आए। पुलिस में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 19 मई को सियाराम जाटव की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें राम अवतार यादव आरोपी हैं। दंबगों का आंतक इस कदर छाया हुआ है कि गांव में मातम का माहौल बना हुआ है, लेकिन कोई भी पीड़ित आरोपियों के खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है।

घर छोड़कर चले गए लोग

पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष के कुछ लोग घर छोड़कर चले गए हैं। क्षेत्र के गांव बधुईया निवासी सियाराम पुत्र गंगाराम ने बताया कि 16 मई को वह अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहा था, तभी गांव के करीब डेढ़ दर्जन दबंग लोग घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार की महिलाएं उन्हें बचाने के लिए आईं तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। उसके साथ ही मारपीट कपके घर में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। डेढ़ घंटे तक दबंगों ने गांव में उत्पात मचाया। बाद में जान-माल की धमकी देकर चले गए। दबंगों ने दलितों के तीन घरों में भी भारी उत्पात मचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 364, 395, 504, 506 और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। जिसको लेकर आरोपियों की गिरफतारी की जा रही है। अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग