इटावा. हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर पुलिस निगरानी रखें हुए है। जेल से छूटने वाले परंपरागत अपराधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए रखेगी। भूमि विवाद में निस्तारित होने वाली समस्याओं का मौके का फोटो खींचा जाए और शिकायत के साथ रजिस्टर पर फोटो चस्पा की जाए। ड्यूटी के प्रति शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दिन और रात की गश्त को प्रभावी बनाया जाएगा। थाना ऊसराहार पुलिस औरैया, कन्नौज, मैनपुरी जनपद की सीमाओं पर चौकसी बनाए रखें। थाना ऊसराहार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने उक्त निर्देश दिए।