जेल में कैदियों को मिल रही सुविधाएं-
वीडियो के वायरल होने के बाद जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। हाल में उन्नाव जेल में तमंचा लहराते बंदी का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। कैदियों को जेल में रखकर कठोर सजा देने का प्रावधान है लेकिन, अब हकीकत इसके विपरीत है। जेल में कैदियों को सुख सुविधा दिये जाने के कई मामले उजागर हो चुके हैं। जेल अब शायद अपराधियों के लिए आराम की जगह बन गई है, जहां उन्हें अब हर सुविधाएं मुहैया हो रही हैं। जेल में जहां कैदियों को सजा के रूप में कठोर काम लिया जाना चाहिये, वहां कैदी खुलेआम जुआ खेलकर अपना समय बिता रहे है।