3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्ना विवाद पर बोले शिवपाल, ”देश का राष्ट्रवाद इतना कमजोर नहीं है कि किसी फ़ोटो से खतरे में पड़ जाए”

जिन्ना विवाद पर शिवपाल सिंह यादव ने कह दी ऐसी बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 5 May 2018, 7:14 PM IST

shivpal singh yadav

इटावा.अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर पर उठा विवाद धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया। इन दिनों प्रदेश में अली जिन्ना के नाम पर खूब विवाद चल रहा है। कई जगहों पर उनके पोस्टर्स जलाए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का बंटवारा करने वाले जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने देश को अलग किया था। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिन्ना देश का दुश्मन है। देश में किसी भी व्यक्ति के दिल में ऐसे व्यक्ति के लिए जगह नहीं हो सकती और न ही रहेगी।

योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि देश विभाजन से पहले जिन्ना के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उनकी बात से सहमति न रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन्ना के महिमामंडन न किए जाने की बात कही थी।

पार्टी का अतिरिक्त मामला

स्वामी प्रसाद मौर्या की बात पर तर्क देते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यह पार्टी का अतिरिक्त मामला है। इस पर अलग से बात की जाएगी।

शिवपाल ने कही ये बात

एक ओर जहां ये सब कुछ हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर शिवपाल सिंह यादव ने कहा इस देश का राष्ट्रवाद इतना कमजोर नहीं है कि किसी फोटो से खतरे में पड़ जाए। तमाम विश्वविद्यालयों को लगातार विवादों का केंद्र बनाया जा रहा है। तर्क, सहिष्णुता, संवाद और असहमति के साथ सहअस्तित्व की हमारी महान संस्कृति के लिए यह संकट का दौर है।

पत्र लिखकर मांगा था जवाब

जिन्ना विवाद िस कदर देश में उमड़ा है कि कई जगहों पर इसके पोस्टर्स जलाए जा रहे हैं। बता दें कि अलीगढ़ से बाजेपी सांसद सतीश गौतम ने यूनिवर्सिटी के वीसी तारिक मंसूर को एक पत्र लिखा था, जिसमे संघ के दफ्तर में जिन्ना की तस्वीर लगे होने का जवाब मांगा गया था।