15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मसार हुई यूपी पुलिस, सिपाही ने किया मासूम का रेप

शर्मसार हुई यूपी पुलिस, सिपाही ने किया मासूम का रेप
2 min read
Google source verification

इटावा

•

image

Ruchi Sharma

•

Nov 02, 2017

rape

rape

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के एक सिपाही ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करके जघन्य अपराध कर डाला। यह सिपाही रात में हाइवे पर ड्यूटी पर तैनात था । इस सिरफिरे सिपाही ने यूपी सरकार की धज्जियां उड़ाते हुए, भट्टे पर मजदूरी करने वाले की लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब जनता की रक्षा करने वाले ही इस तरह से जघन्य अपराध करेगें, तो आप लोगों पर कैसे रोक लग सकेगी ।


यह था पूरा मामला

आपको बताते चले कि जितेन्द्र नाम का सिपाही जनपद के जसवन्त नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली धारवार पुलिस चौकी में सिपाही के पद पर तैनात था । इस सरफिर सिपाही की ड्यूटी रात में हाइवे पर लगी थी। सुबह करीब चार बजे मासूम शौच के लिए भट्टे के खेत में गई थी। सिपाही ने नाबालिग लड़की को पकड़ कर उसका बलात्कार किया। जब पीड़ित लड़की ने घर जाकर पिता को आप बीती बताई । तो पूरी दास्ता सुनकर पीड़िता के पिता ने भट्टा मालिक को सूचना दी। भट्टा मालिक की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस दी गयी सूचना पर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया गया ।


इटावा जनपद में खाकी पर लगा एक और दाग जसवंत नगर थाना क्षेत्र की धारवार पुलिस चौकी के सिपाही जितेंद्र ने किया एक नाबालिग के साथ बलात्कार पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचकर पड़ताल में लग गए।


वही पीड़िता के पिता का कहना है, कि आरोपी सिपाही 100 नंबर की गाडी में आया था, और पहले भी एक बार आ चुका है । उसने मेरी बेटी से पूरी जानकारी ली, कि कहा की रहने वाली हो और उसके बाद उसने जबरदस्ती मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया। बताते चले कि पीड़ित लड़की ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की लड़की है । जो छत्तीस गढ़ का रहने वाला है, और यंहा भट्टे पर काम करता है ।

वही इस पूरी घटना पर पुलिस कप्तान का कहना है कि जो आरोप लगे है उसके आधार पर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ।