2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार से पहले ये आई आग पीड़ितों की मदद के लिए आगे, किया ये ऐलान

उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र का यह गांव हमारे परिवार की तरह है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 Jun 2018, 8:03 PM IST

BJP MLA

BJP MLA

इटावा. मुख्यालय से लगभग 32 किमी दूर यमुना के बीहड़ में बसे गांव असवा पश्चिमी कछार में कल शुक्रवार को लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों को शासन स्तर से जब तक उच्च सहायता पहुंचे, इससे पहले आज सदर विधायक सरिता भदौरिया ने गांव में पहुंचकर अपने निजी स्तर से आज पीड़ित परिवारों को गृहस्थी के रूप में बर्तन, पहनने को कपड़े व बिस्तर आदि सामान वितरित किया और पीड़ितों को शासन की ओर से जल्द से जल्द सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

सुदूर यमुना की खाई और बीहड़ में बसे इस गांव में कल लगी अचानक आग से लगभग दो दर्जन घर बुरी तरह जलकर राख हो गये थे। इनमें रखा गृहस्थी का सामान जैसे कपड़े, बर्तन, अनाज, भूसा आदि जलकर बरबाद हो गया। साथ ही इस अग्निकाण्ड में लगभग बीस बकरियां व एक पड़िया (भैंस) जलकर मर गयी।

आज गांव में पहुंचकर विधायक भदौरिया ने पीड़ित हुकुम सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, रामदास, रामजी लाल, नत्थू सिंह, बृजेश कुमार, रामऔतार, आजाद सिंह कुशवाहा, चन्द्रभान सिंह, श्रीकृष्ण, लालाराम, शंकर सिंह, महेश चन्द्र, दिलासाराम, लाखन सिंह, मनोज कुमार, जनवेद सिंह, सुरेश सिंह, नरेश चन्द्र, राजवीर सिंह, आशाराम, सीताराम व पूरन सिंह आदि को अपने हाथों से उपरोक्त सामग्री वितरित की।

इस मैके पर भदौरिया ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र का यह गांव हमारे परिवार की तरह है। इसमें प्रभावित हुये परिवारों की वह हमेशा चिन्ता करेंगी और जो भी मदद हो सकेगी वो उसे करने से कभी पीछे नहीं हटेंगीं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर सिद्वार्थ ने कहा कि यह पीड़ितों को तात्कालीन सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। उसके बाद आंकलन करके पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी जहां से स्वीकृत आने पर सभी प्रभावितों को उपरोक्त मदद उपलब्ध करायी जायेगी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष क्रमशः जितेन्द्र जैन हैप्पी व विकास भदौरिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक भदौरिया, पार्टी कार्यकर्ता मुकेश यादव, सीपू चौधरी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह कुशवाहा सहित नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश सिंह, कानूनगो नरेन्द्र गौर व लेखपाल विशम्भर दयाल सहित ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।