11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सड़क हादसे का मंजर देख कांप गई सबकी रूह, एक साथ तीन गाड़ियों की टक्कर

इस सड़क हादसे का मंजर देख कांप गई सबकी रूह, एक साथ तीन गाड़ियों की टक्कर
2 min read
Google source verification

इटावा

image

Ruchi Sharma

Oct 04, 2018

etawah

इस सड़क हादसे का मंजर देख कांप गई सबकी रूह, एक साथ तीन गाड़ियों की टक्कर

इटावा. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया इलाके में गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम से दो लग्जरी कारों के टकरा जाने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी में भर्ती करा दिया गया है।

सैफई के पुलिस उपाधीक्षक निर्मल सिंह बिष्ट ने बताया कि आज तड़के 3 बजे के करीब आगरा से लखनऊ मिर्च लेकर जा रही डीसीएम पूर्वी नगला सवी के पास टायर फट जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस हादसे में डीसीएम का चालक संजय कुमार पुत्र गुहाराम निवासी खलधार थाना ताखा जिला धार मध्य प्रदेश ,परिचालक साथी कुंदन चौहान पुत्र बलवंत सिंह निवासी आशापुर थाना महेश्वर जिला खरगोन मध्य प्रदेश घायल हो गये ।


जब डीसीएम थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 119 पर गांव नगला सबी पूर्वी के पास पहुंची तो डीसीएम गाड़ी का टायर फट गया टायर फट जाने से डीसीएम तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के बीचों बीच में पलट गई डीसीएम के पलटते ही उसमें मोटी मिर्च सारी एक्सप्रेस वे पर फैल गई । डीसीएम के पलटते ही जोर से आवाज हुई उसके पीछे ही तेज रफ्तार में आ रही इंडिका कार डीसीएम में जा घुसी जिसमें 5 लोग सवार थे जो दिल्ली एम्स में किसी मरीज से मिलकर अपने घर बिहार जा रहे थे सभी पांचों लोग एक ही परिवार के थे। जिनमें चंद्रशेखर यादव पुत्र छटूलाल यादव व चंद्रशेखर के दो पुत्र राजेश यादव और राजीव यादव और मनीष यादव पुत्र विनोद प्रताप यादव व सुरेंद्र कुमार पुत्र देव नारायण यादव निवासी बेलहा थाना बथना जिला मधुबनी बिहारजा रहे थे यह पलटी हुई डीसीएम में जा घुसे । जिससे इनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वहीं इसमें सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर गाड़ी में फंस गए सुबह का समय होने व गांव नगला सबी पूर्वी एक्सप्रेस वे के बिल्कुल पास में होने से गांव में जोर से आवाज सुनाई दी जिससे गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और सभी घायलों को बाहर निकालकर पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया ।


वहीं डीसीएम चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए तब तक देखते ही देखते तीसरी लग्जरी गाड़ी महिंद्रा कंपनी की एक्सयूवी डीसीएम मे टकरा गई जिसमें सवार तीन लोग विकास कुमार पुत्र ओमेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद टिंकू पुत्र दिलीप कुमार निवासी नालंदा जिला नालंदा बिहार,तीनों लोग दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे,तीन गाड़ियों के एक साथ टकराने से एक्सप्रेस वे पर अफरातफरी व चीख पुकार मच गई दुर्घटना में दो लोगों राजेश यादव पुत्र चंद्रशेखर 28 , सुरेंद्र कुमार पुत्र देवनारायण यादव 30 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।


ग्रामीणों ने बताया घटना होने के बाद एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग कर रही डायल हंड्रेड की पीआरवी 1612 यानी 100 नंबर पुलिस के 1 घंटा देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश था। उनका कहना था कि घटना हो जाने के बावजूद भी पुलिस एक घंटे देरी से आ रही है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी व गुस्सा था हालांकि पुलिस ने बाद में पहुंचकर एक्सप्रेस वे पर गुजर रही सभी गाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया। एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग कर रहे आर्मी के जवान भी पहुंचे। थाना चौबियाध्यक्ष सतीश यादव के साथ में फोर्स के मौके पर पहुंचे और चौबिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सभी गाड़ियों को एक्सप्रेस वे से हटाया। वही बीचोंबीच रास्ते में पड़ी डीसीएम को क्रेन में आकर हटवाया और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। आसपास गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे ।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग