30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022: यूपी में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजा भैया की पार्टी, इटावा से प्रत्याशी का ऐलान

UP Vidhansabha Chunav Raja Bhaiya Party Jansatta Dal- जनसत्ता दल (Jansatta Dal) यूपी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में है। इन दिनों जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रदेश भर में जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर निकले हुए हैं। राजा भैया की जनसेवा संकल्प यात्रा मंगलवार को इटावा में पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 27 Oct 2021, 11:59 AM IST

UP Vidhansabha Chunav Raja Bhaiya Party Jansatta Dal

UP Vidhansabha Chunav Raja Bhaiya Party Jansatta Dal

इटावा. UP Vidhansabha Chunav Raja Bhaiya Party Jansatta Dal. जनसत्ता दल (Jansatta Dal) यूपी विधानसभा चुनाव (UTTAR PRADESH ASSEMBLY ELECTIONS 2022 ) में ताल ठोकने की तैयारी में है। इन दिनों जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) प्रदेश भर में जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर निकले हुए हैं। राजा भैया की जनसेवा संकल्प यात्रा मंगलवार को इटावा में पहुंची। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने 100 से ज्यादा सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने इटावा से प्रत्याशी का ऐलान भी किया है। जनसत्ता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर को इटावा विधानसभा से 2022 का चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है।

100 से ज्यादा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

कस्बा महेवा हाईवे पर स्थित शाह फूड कोर्ट में ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर कई बातें कहीं। राजा भैया ने कहा कि उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर तैयारी भी कर ली है।

गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं

राजा भैया ने गठबंधन पर कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन की संभावना को इनकार नहीं करती है। गठबंधन जब भी होगा, जिससे भी होगा बताया जाएगा। हालांकि, फिलहाल यह मानकर चल रहे हैं कि किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:निषाद पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, बीजेपी को इस बात के लिए धन्यवाद

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस को योगी सरकार का तोहफा, 3044 पदों पर होगा प्रमोशन