31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का लेंटर ढह जाने से मिस्त्री की हुई मौत, एक घायल

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का लेंटर ढह जाने से मिस्त्री की हुई मौत, एक घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 27 Sep 2018, 3:08 PM IST

etawah

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का लेंटर ढह जाने से मिस्त्री की हुई मौत, एक घायल

इटावा. जिले के फ्रेंड्स कालोनी थाने क्षेत्र के अंतर्गत यशोदानगर मुहाल में एक मकान का लेंटर ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई है तथा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर को उपचार के लिए मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में नाजुक स्थिति में भर्ती करा दिया गया।

इटावा के नगर मजिस्ट्रेट एसएन शुक्ला ने आज यहां बताया कि आज पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास फ्रेंड्स कालोनी इलाके के यशोदा नगर में सेना के जवान पवन कुमार के मकान में लेंटर गिरने की सूचना मिलने के बाद में पुलिस टीम के साथ में मौके पर जा पहुंचा तो यहां देखा गया कि एक मजदूर मरणासन्न हालत में पड़ा हुआ है और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में दाखिल करा दिया गया है जहां उसका उपचार करने में डाक्टरों की टीम लगी हुई है। घायल मजदूर का नाम अखिलेश कुमार है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में राज मिस्त्री राघवेंद्र सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी ग्राम बरुआ थाना बिधूना जिला औरैया की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। फिलहाल उसके करीबी रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं लेकिन वह अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि जब तक परिजन नहीं आ जाए तब तक शव को यहीं पर रहने दिया जाए।
मौत का शिकार हुए राज मिस्त्री सुरेंद्र कुमार का एक नजदीकी रिश्तेदार होमगार्ड विभाग में काम करता है ।

हादसे की सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंच गया । उसने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से उसने भी यही दरखास्त की है की राजमिस्त्री के शव को उसके परिजनों के आने तक यहीं पर रहने दिया जाए जब परिजन मौके पर आ जाए तो उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए ।

यशोदा नगर के गली नंबर 2 में सेना के जवान पवन कुमार के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई है मौके पर बड़ी तादाद में इलाका ही लोग जुट गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद इटावा के पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये।