9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विट्जरलैंड में 2,540 मीटर की ऊंचाई से गिरा विमान, 20 लोगों की मौत

स्विट्जरलैंड में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
 plane crash

स्विट्जरलैंड में 2,540 मीटर की ऊंचाई से गिरा विमान, 20 लोगों की मौत

जेनेवा। स्विट्जरलैंड में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि विमान पिज सेंगनास पर्वत के पश्चिमी क्षेत्र में 2,540 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। पायलट दल के तीन सदस्यों और 17 अन्य यात्रियों की क्षमता वाला यह विमान पूरी तरह भरा था और यह दक्षिणी स्विट्जरलैंड के टिकिनो प्रांत से आल्प्स होते हुए ज्यूरिख प्रांत में डबेनडॉर्फ जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय विमानन सेवा द्वारा अधिग्रहीत और संचालित जंकर जेयू-52 लोगों को पर्यटन स्थलों की यात्रा कराता है।

पुलिस ने की सभी लोगों के मरने की पुष्टि
स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने विमान में सवार सभी लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है। पुलिस का कहना है कि ज्यादा तक मरने वाले लोग स्विट्जरलैंड के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दो नागरिक ऑस्ट्रिया के रहने वाले थे। मृतकों में 11 लोग पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। इन सबकी उम्र 42 से 84 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का था विमान
बताया जा रहा है कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह काफी पुराना है। यह विमान द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का था। जंकर जेयू52 एचबी-एचओटी विमान का निर्माण 1939 में जर्मनी में हुआ था। यह विमान जेयू कंपनी का था जोकि स्विट्जरलैंड सेना से जुड़ी हुई है। माना जा रहा है कि विमान पुराना होने की वजह से उसमें कई तकनीकी खामी थी। इसके बावजूद इस विमान का इस्तेमाल पर्यटकों के लिए किया जाता था।

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
स्विट्जरलैंड के निडवाल्ड कैंटन के एक जंगल में भी एक पर्यटक विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे का शिकार होते ही विमान में आग लग गई थी और इसमें एक दंपति और दो बच्चे सवार थे। हादसे में बचा कोई भी शख्स अबतक नहीं मिला है। इस हादसे में भी सभी के मारे जाने की आशंका जाहिर की जा रही है।