8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेरिस में अफगानी शख्स ने राहगीरों को बनाया निशाना, 7 हुए घायल

हादसे का शिकार हुए लोगों में 2 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Sep 10, 2018

an afghani attacked on people in france 7 injured

पेरिस में अफगानी शख्स ने राहगीरों को बनाया निशाना, 7 हुए घायल

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बड़े हमले की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि वहां एक हथियारबंद शख्स ने अचानक हमला बोल दिया, जिसमें 7 लोग घायल हो गए है। हादसे का शिकार हुए लोगों में 2 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट में ये भी जानकारी मिल रही है कि हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना पेरिस के उत्तरी क्षेत्र की है।

घटना आतंकी हमला नहीं

रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि हमलावर अफगानी हो सकता है। घटना की जांच कर रही टीम से संबंधित सूत्र का कहना है कि उस व्यक्ति के पास लोहे का रॉड और चाकू बरामद किया गया है। हालांकि फिलहाल की जांच में जितने तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर इस घटना को आतंकी हमला करार नहीं दिया जा सकता। लेकिन ये साफ है कि सड़क पर घूम रहे बाहरी व्यक्ति ही हमलावर के निशाने पर थे।

7 घायल में से 4 की हालत नाजुक

घटना रविवार को रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पेरिस के की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि जो सात लोग घायल हो गए हैं उनमें से चार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में डेल ऑर्के कैनाल के पास स्थित दो सिनेमा में से एक के सुरक्षाकर्मी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा कि उसने देखा कि एक शख्स राह चल रहे दो लोगों को रोकने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उसने कुछ लोगों के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी के मुताबिक उस व्यक्ति पास लोहे की एक रॉड थी, जिससे उसने उसको पकड़ने आए लोगों पर फेंक कर हमला किया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सुरक्षाकर्मी के अलावा एक और साक्षी ने भी इस हमले के बारे में बताते हुए कहा कि उसने नाले के पास एक आदमी को हाथ में 23-30 सेंटीमीटर लंबी रॉड लिए दौड़ते हुए देखा था। बता दें कि मामला जब पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी।

बढ़ रहीं हैं फ्रांस में ऐसी वारदातें

गौरतलब है कि फ्रांस में पिछले कुछ दिनों से चाकू हमलों के कई मामले सामने आ रहे है। हालांकि इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इन्हें आतंकी हमला नही माना जा रहा है। आपको बता दें कि इसस पहले 23 अगस्त को एक आदमी ने अपनी ही मां और बहन पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में दोनों की मौत हो गई थी, साथ ही एक अन्य घायल भी हुआ था। हालांकि बाद में वो हमलावर पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं इससे पहले भी वहां के दक्षिणी इलाके में 17 जून को एक सुपरमार्केट में एक महिला ने अल्लाहु अकबर कहते हुए 2 लोगों पर हमला कर दिया था।