फिर कार से हमला 7 लोग घायल
एक समाचार एजेंसी ने कैटालन आपातकाल सेवा के हवाले से बताया कि कैमब्रिल्स में शुक्रवार को एक शख्स ने कुछ लोगों पर कार चढ़ा दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हो गए। स्पेन की मीडिया के मुताबिक, इस दौरान वाहन पलट गया और जैसे ही हमलावरों ने कार से निकलना चाहा, पुलिस ने तुरंत उन पर गोली चला दी। इन लोगों ने विस्फोटक पेटी बांधी हुई थी। पुलिस का कहना है कि कैमब्रिल्स में स्थिति अब नियंत्रण में है।