23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस के राष्ट्रपति से मिलने के बाद बदले ट्रंप के सुर, कहा अब पहले जैसे खराब नहीं रहेंगे रिश्ते

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के बाद ट्रंप ने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस ने कोई दखल नहीं दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 17 Jul 2018, 8:26 AM IST

putin-trump

रूस के राष्ट्रपति से मिलने के बाद बदले ट्रंप के सुर, कहा अब पहले जैसे खराब नहीं रहेंगे रिश्ते

हेलसिंकी। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पहली द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने बंद कमरे में बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान कमरे में इन दोनों के अलावा सिर्फ ट्रांसलेटर ही मौजूद था। बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों पर चर्चा की और खराब हुए रिश्तों में सुधार की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब हमारे संबंध पहले जैसे खराब नहीं रहेंगे क्योंकि इस मुलाकात के बाद हम दोनों देशों ने आपसी मतभेद को भुला दिया है। पुतिन से मुलाकात के बाद खुशी जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा कि रूसी समकक्ष के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही।

राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप से इनकार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में रूस की तरफ से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच को अमरीका के लिए त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें जीत इसलिए मिली कि जनता ने उनको पसंद किया। बता दें कि ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली हिलेरी क्लिंटन ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकिंग और दुष्प्रचार की वजह से ट्रंप को जीत मिली।

ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप बोले- रूस के साथ 'असाधारण संबंध' की उम्मीद

एक-दूसरे के और नजदीक आएंगे दोनो देश
इस द्विपक्षीय को दोनों देशों की मीडिया ने अभूतपूर्व कदम बताया है। रूसी मीडिया ने ट्रंप और पुतिन की मुलाकात की तारीफ की है और कहा है कि इससे दोनों देश एक दूसरे के नजदीक आएंगे। वहीं अमरीका मीडिया ने भी इस मुलाकात को अच्चा कदम बताया है और कहा है कि आने वाले समय में इससे दोनों देशों को फायदा होगा।