कंपनी कार्बन उत्सर्जन करने वाले ईंधन का इस्तेमाल बंद कर देगी और जहाज चलाने के लिए समुद्र की मरी हुई मछलियों से पैदा होने वाली तरल बायोगैस का इस्तेमाल करेगी। इस तरह के जहाजों में बैटरी भी लगाई जाएगी। कंपनी के सीईओ डेनियल शेलडम के मुताबिक, मरी हुई मछलियां जहां समुद्री पर्यावरण के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं, वहीं हमारे लिए यह एक नया संसाधन है। अभी ज्यादातर जहाजी कंपनियां सस्ते और प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन का सहारा ले रही हैं, लेकिन हमारे जहाज प्राकृतिक तरीकों से चलेंगे। डेनियल कहते हैं 2019 तक हम दुनिया का पहला हाइब्रिड क्रूज शिप लॉन्च कर करेंगे, यह अपनी तरह का पहला प्रयोग होगा।